राजस्थान के नए मुख्यमंत्री बने भजन लाल शर्मा, सांगानेर से हैं विधायक, दीया कुमारी-प्रेमचंद बैरवा बनाए गए डिप्टी सीएम

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

भोपाल- राजस्थान के नए मुख्यमंत्री बने भजनलाल शर्मा बनाए गए हैं। भजनलाल राजस्थान बीजेपी के महामंत्री हैं। वसुंधरा राजे ने नए मुख्यमंत्री के नाम का प्रस्ताव रखा। मुख्यमंत्री के साथ ही दो उपमुख्यमंत्री बनाए गए हैं इनमें प्रेमचंद बैरवा और दीया कुमारी हैं। वहीं वासूदेव देवनानी को स्पीकर बनाया गया है। बीजेपी विधायक दल की बैठक आज शाम 4 बजे प्रदेश मुख्यालय में हुई। इस बैठक में नए सीएम भजनालाल शर्मा के नाम का ऐलान किया गया। बैठक के पहले राजनाथ सिंह के साथ सभी विधायकों का ग्रुप फोटो सेशन हुआ। फोटो सेशन के दौरान वसुंधरा राजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बिल्कुल बगल में बैठे थे। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी को पार्टी हाईकमान ने तत्काल जयपुर पहुंचने के निर्देश दिए थे। पहले संसद में नरेंद्र तोमर की जगह पार्लियामेंट में जवाब देने की उनकी ड्यूटी लगाई गई थी, इसे कैंसिल कर दिया गया। कैलाश चौधरी बाड़मेर से सांसद हैं। वहीं, अजमेर उत्तर से विधायक अनिता भदेल विधायक दल की बैठक में पिछले दरवाजे से पहुंचीं।

242 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!