Skip to content
Thursday, 29 October 2026
भोपाल

भोपाल के वार्ड 41 सहित उप निर्वाचन से संबंधित नगरीय एवं पंचायत क्षेत्र में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील

1 min read
Text Size:

भोपाल- राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों और पंचायातों के उप निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गयी है। उप निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित किया गया है।

सचिव राज्य निर्वाचन आयोग अभिषेक सिंह ने जानकारी दी है कि नगरीय निकायों में भोपाल के वार्ड 41, कटनी के 9, 36, खण्डवा के 41, रतलाम के 31, सीहोर के 6, धनपुरी के 28, सारणी के 14, करेली के 5, श्योपुर के 3, विजयपुर के 4, मानपुर के 2, पटेरा के 14, बम्हनी बेंजर के 5, खुजनेर के 3, सतवास के 4, न्यू रामनगर के 2, 11, डही के 5 एवं 12 और माण्डव के वार्ड 9 में उप निर्वाचन प्रस्तावित हैं।

नगरीय निकायों में मतगणना दिनांक 9 जनवरी और पंचायतों में 11 जनवरी तक आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील रहेगी।

123 Views
What do you think?

Leave a Reply