खजराना चौराहे पर दिन में चालू रहेगा यातायात, रात में लांच होगा स्टील गर्डर

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

इंदौर। खजराना चौराहे पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर की एक भुजा की गर्डर लांचिंग का कार्य किया जा रहा है। पावर हाउस की तरफ पीएससी गर्डर की लांचिंग शुरू हो चुकी है। चौराहे पर 45 मीटर लंबे स्टील गर्डर की लांचिंग भी की जाना है। अगले सप्ताह गर्डर को असेम्बल करने का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद रात में एक तरफ का यातायात पूरी तरह से बंद कर लांचिंग की जाएगी।

रिंग रोड खजराना चौराहे पर यातायात की सुविधा की दृष्टि से छह लेन फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। इसकी एक भुजा तैयार हो चुकी है। चौराहे पर लगने वाले 45 मीटर लंबे स्टील गर्डर को चौराहे पर ही असेम्बल किया जा रहा है। अलग-अलग हिस्से में से बनकर आए स्टील गर्डर को जोड़ने का काम शुरू किया जा रहा है। 20 दिन से जारी असेम्बल करने का काम अगले सप्ताह पूरा हो जाएगा।

इसके बाद इसकी लांचिंग की प्रक्रिया शुरू होगी। गर्डर को पियर पर रखने का काम रात्रि में किया जाएगा। इस दौरान बंगाली चौराहे से रोबार्ट चौराहे की तरफ का पूरा यातायात बंद किया जाएगा। खजराना चौराहे पर स्टील गर्डर रखने के लिए दिन में यातायात नहीं रोका जाएगा। गर्डर की लांचिंग एक रात में पूरी की जाएगी।
रात में ही यातायात रोका जाएगा। दो विशाल क्रेनों की सहायता से स्टील गर्डर को पियर पर रखकर असेम्बल कर दिया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है। वर्तमान में पीएससी गर्डर की लांचिंग की जा रही है।
नट-बोल्ट से जोड़कर बना स्पान
स्टील की गर्डर के अलग-अलग हिस्सों को जोडकर 45 मीटर लंबा स्पान बनाया गया है। स्टील गर्डर जोड़ने के लिए 15 हजार नट-बोल्ट का उपयोग किया जा रहा है। अंकलेश्वर स्थित कंपनी से ही इंजीनियर असेम्बल करने के लिए इंदौर पहुंचे हैं। चौराहे पर ही स्टील गर्डर को असेम्बल किए जा रहे है।
मार्च तक शुरू करने की तैयारी
दो भुजाओं में बनाए जा रहे फ्लाईओवर की एक भुजा के पियर पर गर्डर की लांचिंग इस माह पूरी हो जाएगी। आरई वाल में मिट्टी और गिट्टी भरने का काम शुरू हो चुका है। मार्च तक सभी काम पूरे कर पावर हाउस की तरफ की भुजा को शुरू कर दिया जाएगा।
203 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!