Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
मध्य प्रदेश

सताने लगी ठंड तो रूम हीटर का बाजार हुआ गर्म, सावधानी भी जरुरी

2 min read
Text Size:

 ग्वालियर। ठंड से बचाव के लिए लोग रूम हीटर का सहारा लेने लगे हैं। ऐसे में रूम हीटर का बाजार गर्म हो गया है। 700 रुपए से लेकर 5000 और इससे अधिक के रूम हीटर बाजार में उपलब्ध हैं। बाजार में कई तरह के हीटर है, लेकिन लोग बिजली की खपत कम वाले और खूबसूरत दिखने वाले रूम हीटर खरीद रहे हैं। जिसे घर और कार्यालय का लुक बेहतर दिखे। रोजाना तीन से चार हजार रूम हीटर बिक रहे हैं। लेकिन इनके उपयोग को लेकर लोगों को सावधानी बरतने की भी जरुरत है।

बाजार में बजाज, क्राम्पटन, जैपनिकस, खेतान, क्वालिटी, जिग्मा, हेवल्स सहित अन्य कंपनी के रूम हीटर उपलब्ध हैं। कारोबारियों को उम्मीद है कि आगे ठंड बढ़ने पर इसकी बिक्री में बढ़ोतरी होगी। इससे इतर दुकानदार नरेन्द्र सिंह ने बताया कि रूम हीटर की मांग बढ़ने लगी है, जहां तक रखरखाव की बात है तो रूम हीटर को 24 घंटे नहीं चलाना चाहिए। जिस रूम में हीटर लगाते हैं वह पूरा पैक नहीं होना चाहिए। उसमें वेंटिलेशन की जगह जरूर होनी चाहिए।

बच्चों को लेकर डाक्टर का सुझाव

शिशु रोग विशेषज्ञ डा. विनीत चतुर्वेदी का कहना है कि माता-पिता अपने बच्चों को ठंड से बचाने के लिए बहुत ज्यादा सेंसिटिव होते हैं। पहली बात कि रूम हीटर यदि हम लगा रहे हैं, तो इसका प्रयोग लगातार नहीं करना चाहिए. यदि उसका उपयोग लगातार करेंगे तो यह बच्चे के लिए खतरनाक हो सकता है। गर्मी से बच्चे का दम घुटने की आशंका रहती है।

ऑक्सीजन सोखता है रूम हीटर

डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि यदि आपने बंद कमरे में रूम हीटर लगा दिया तो रूम की आक्सीजन समाप्त हो जाएगी और इससे बच्चे के साथ-साथ परिजन का भी दम घुट सकता है। दूसरी महत्वपूर्ण बात बच्चे और रूम हीटर की डिस्टेंस काफी होना चाहिए। रूम हीटर के पास में ऐसा कोई भी सामान नहीं होना चाहिए जो किसी भी प्रकार से आग पकड़ सकता है। बच्चों के लिए रूम हीटर का उपयोग लगातार न कर आधे से 1 घंटे करें और टेंपरेचर जरूर देखते रहे।

106 Views
What do you think?

Leave a Reply