Skip to content
Thursday, 29 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश मनोरंजन

जीतू पटवारी ने किया 132-137 सीटों का दावा, कमलनाथ ने कहा ‘ देश विजन से चलता है, टेलीविजन से नहीं’

3 min read
Text Size:

पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने दावा है कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस को 132 से 137 सीटें मिलेंगी। इसी के साथ उन्होने छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिज़ोरम में भी कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया है। वहीं एग्जिट पोल को लेकर जीतू पटवारी ने कहा कि कई न्यूज चैनल्स  गुमराह करने वाले आंकड़े दिखा रहे हैं और वो कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अनुरोध करना चाहते हैं कि इस कारण उद्वेलित न हों। बता दें कि इससे पहले कमलनाथ भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कह चुके हैं कि ‘देश विजन से चलता है, टेलीविजन से नहीं। बहुत से एग्जिट पोल में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनती हुई दिखाई दी है जबकि कुछ एग्जिट पोल अन्य तरह की बात कर रहे हैं। आपको इस सबसे अपना ध्यान भटकने नहीं देना है।’

जीतू पटवारी ने किया सरकार बनाने का दावा

जीतू पटवारी ने कहा कि ‘एग्जिट पोल आए और कई चैनलों ने जो अंदाज़े पेश किए वो जमीनी सतह से अलग है। ये गुमराह करने वाले एग्जिट पोल हैं और इसके कारण भी कई हैं। सबसे बड़ा कारण है कि अधिकारियों और कर्मचारियों का झुकाव एकदम से कांग्रेस की ओर आया है इससे बीजेपी विचलित है। इसीलिए ये षड्यंत्र है। मैं सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध करता हूं कि लोकतंत्र के महापर्व में सभी ने बहुत ईमानदारी से भारतीय जनता पार्टी से मुक्ति पाने की कोशिश की है। हम सब मिलकर अच्छी और साफ सुधरी गिनती हो, एक एक मशीन पर ध्यान हो, इसका सभी प्रत्याशी, पदाधिकारी, बूथ पर काम करने वाले कार्यकर्ता इसे लेकर अलर्ट रहें। कांग्रेस की 132-137 सीट आएगी। और सिर्फ एमपी में ही नहीं, राजस्थान छत्तीसगढ़ तेलंगाना और मिजोरम में भी कांग्रेस की सरकार बनेगी। इस बार कांग्रेस और राहुल गांधी जी के पक्ष में माहौल है। आप सब अलर्ट रहें और किसी प्रकार से घबराने या दबने की आवश्यकता नहीं है..लड़ने की आवश्यकता है।

एग्जिट पोल को लेकर कमलनाथ ने कही ये बात

 कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। उन्होने लिखा कि ‘कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को मैं उनका बल याद दिलाना चाहता हूं। आप लोग कांग्रेस की शक्ति हैं और आपकी मेहनत और समर्पण से ही जनता ने कांग्रेस पार्टी के समर्थन में जमकर वोट डाला है। 3 दिसंबर को जब मतगणना शुरू होगी तो कांग्रेस की सरकार पर जनता की मोहर लग जाएगी। मैंने हमेशा आपसे कहा है कि देश विजन से चलता है, टेलीविजन से नहीं। बहुत से एग्जिट पोल में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनती हुई दिखाई दी है जबकि कुछ एग्जिट पोल अन्य तरह की बात कर रहे हैं। आपको इस सबसे अपना ध्यान भटकने नहीं देना है। अर्जुन की तरह आपको निगाहें सिर्फ अपने लक्ष्य पर रखनी है। आपको अपना पूरा ध्यान मतगणना के दिन पर लगाना है और यह सुनिश्चित करना है कि कांग्रेस को मिला एक-एक वोट सही से गिना जाए और प्रदेश में प्रचंड बहुमत से कांग्रेस की सरकार बने।’

145 Views
What do you think?

Leave a Reply