Skip to content
Thursday, 29 October 2026
मध्य प्रदेश

वर्षा के साथ लाइनाें में फाल्ट, कई इलाकों में ट्रिपिंग होती रही

2 min read
Text Size:

जबलपुर- तेज वर्षा के बीच बिजली ने उपभोक्ताओं को खूब रुलाया। वर्षा के कारण जहां कई जगहों पर लाइन में फॉल्ट आए, तो वहीं कई इलाकों में रह-रह कर टि्रपिंग होती रही। बुधवार की पूरी रात बिजली आंख मिचौली का खेल खेलती रही। भी पूरे दिन यही चलता रहा।

बिजली काल सेन्टर में 2500 से अधिक शिकायतें

24 घंटे में बिजली काल सेन्टर में 2500 से अधिक शिकायतें पहुंचीं, लेकिन बड़ी शिकायतों को छोड़ दें, तो अधिकतर का निराकरण नहीं हो पाया। जिस कारण उपभोक्ता रात के बाद पूरे दिन परेशान होते रहे। मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के सिटी सर्किल द्वारा मैंटेनेंस का दावा किया गया। फीडर सेपरेशन से लेकर खराब लाइनों को बदलने और लाइनों के ऊपर से गुजरने वाले पेड़ों को काटने की बात कही गई।

अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने की बात भी कही

ट्रांसफार्मरों में लोड कम करने और अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने की बात भी जोर शोर से कही गई। यह भी दवा किया गया कि शहर के सभी सब स्टेशनों को एक दूसरे से जोड़ दिया गया है। ऐमे में यदि कहीं आपूर्ति बाधित होती है, तो दूसरे से आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।

वर्षा के बाद इन सभी दावों की पोल खुल गई

24 घंटे के भीतर हुई वर्षा के बाद इन सभी दावों की पोल खुल गई। बारिश के कारण सिविक सेन्टर, दमोहनाका, कृष्णा कॉलोनी, जगदम्बा कॉलोनी, कांचघर, घमापुर, बल्देवबाग, रांझी समेत कई जगहों पर फॉल्ट आए। कई स्थानों पर तो चार से छह घंटे तक बिजली गुल रही।

187 Views
What do you think?

Leave a Reply