Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
भोपाल

तीन दिन में दूसरे जैन मंदिर में चोरी, 50 छत्र और अष्टधातु की मूर्ति ले गए चोर

2 min read
Text Size:

भोपाल- राजधानी के आसपास के जैन मंदिर शातिर बदमाशों के निशाने पर है। तीन दिन में दो जैन मंदिरों को निशाना बनाया जा चुका है। अज्ञात बदमाश मंदिर में रखी दानपेटियों के अलावा भगवान की अष्टधातु की प्रतिमाएं और अन्य कीमती सामान भी चुरा रहे हैं। नीलबड़ के बाद सूखीसेवनिया के जैन मंदिर में दरमियानी शातिर बदमाश ताला तोड़कर घुसे और 12 किग्रा वजनी देव प्रतिमा और करीब 50 चांदी के छत्र चोरी करके ले गए। चोरी गए सामान की कीमत करीब 16 लाख रुपये बताई जा रही है। बदमाशों ने मंदिर में लगे करीब पांच ताले तोड़कर यह वारदात की है।

सूखी सेवनिया जैन मंदिर से जानकारी के मुताबिक अहिंसा स्थली कालोनी में दिगंबर जैन मंदिर है। सूखीसेवनिया रेलवे स्टेशन के करीब यह मंदिर कवर्ड कैंपस कालोनी में है, जहां बदमाशों ने दरमियानी रात सेंध लगाई। सूचना मिलने पर पुलिस और फारेंसिक टीम ने मंदिर में जाकर जांच की। मंदिर में लगे सीसीटीवी में शातिर बदमाश चोरी करते नजर आ रहे हैं। मंदिर में चोरी की शिकायत मुकेश जैन ने पुलिस में की है।

पीछे की तरफ से घुसे बदमाश
जैन मंदिर में चोरी की वारदात करने के लिए बदमाश पीछे की तरफ से कालोनी में घुसे थे। जहां कालोनी के अंदर अवांछित तत्वों को घुसने से रोकने के लिए रहवासियों ने एक जाली लगा रखी थी। बदमाशों ने जाली को कटर से कटकर अलग कर दिया था। उसके बाद मंदिर के मुख्य द्वार पर लगे पांच ताले तोड़े। सीसीटीवी फुटेज में देर रात तकरीबन पौने तीन बजे तीन बदमाश मंदिर में घुसते नजर आ रहे हैं।
नीलबड़ में भी चुराई थी प्रतिमा
हम बता दें कि नीलबड़ इलाके में जैन मंदिर की चोरी में अष्टधातु की करीब सात इंच ऊंची मूर्ति का चोरी हुई थी, उसका वजन करीब सात से आठ किग्रा था। चोरी की बढ़ती वारदातों से पुलिस के रात्रि गश्त पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। दोनों ही चोरी की वारदात में बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस एफआइआर दर्ज कर चोरी के आरोपितों की तलाश करने की बात कह रही है।
169 Views
What do you think?

Leave a Reply