Skip to content
Thursday, 5 November 2026
मध्य प्रदेश

उज्जैन में धार्मिक स्थल के पास लघुशंका करते पकड़ा गया व्यक्ति, हिंदू संगठनों ने मचाया हंगामा, मामला दर्ज

2 min read
Text Size:

उज्जैन- मध्य प्रदेश की एक ऐसी धार्मिक नगरी है जो न सिर्फ देश बल्कि विदेशों तक पहचानी जाती है। यहां विश्व प्रसिद्ध 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक दक्षिण मुखी बाबा महाकाल विराजित हैं। यहां शक्तिपीठ मां हरसिद्धि भी विराजमान है और मोक्षदायिनी मां शिप्रा में डुबकी लगाने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु यहां पर पहुंचते हैं। उज्जैन आने वाले श्रद्धालु अपने मन में गहरी आस्था लेकर पहुंचते हैं लेकिन कई बार कुछ ऐसी घटनाएं होती हैं, जो लोगों की आस्था को आघात पहुंचाने का काम करती है। आस्था को आहत करने वाला एक ऐसा ही मामला रामघाट क्षेत्र में देखा गया। यहां पर एक समुदाय विशेष के व्यक्ति ने धार्मिक स्थल के पास लघुशंका कर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की। मामले की जानकारी जब हिंदू संगठनों को लगी तो मौके पर हंगामा मच गया और काफी देर गहमा गहमी की स्थिति रहने के बाद पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया।

धार्मिक स्थल पर व्यक्ति ने की लघुशंका

जानकारी के मुताबिक रामघाट क्षेत्र में एक व्यक्ति धार्मिक स्थल के पास लघुशंका कर रहा था। व्यक्ति को ऐसा करते देखा वहां मौजूद एक खिलौने बेचने वाले और दिल्ली के कुछ श्रद्धालुओं ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन व्यक्ति किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था। हरकत को देखकर श्रद्धालुओं ने विरोध जताना शुरू कर दिया और देखते ही देखते वहां पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना मिलने पर हिंदू संगठन के लोग भी वहां पर पहुंच गए। हंगामे की स्थिति को देखकर पुलिस तुरंत ही मौके पर पहुंची और घटना के बारे में जानकारी ली।

मामला हुआ दर्ज

हंगामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने माहौल शांत करने की कोशिश की। उसके बाद हिंदू संगठन की शिकायत के आधार पर पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ 295 (A) में प्रकरण पंजीबद्ध किया है। आज व्यक्ति को इस मामले में न्यायालय में पेश किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक ये व्यक्ति नगर निगम का रिटायर्ड सफाई कर्मचारी है। सबसे पहले व्यक्ति को इस तरह की हरकत करते हुए देखने वाले खिलौने वाले का भी यही कहना है कि उसने व्यक्ति को रोकने की कोशिश की लेकिन व्यक्ति किसी की सुनने को तैयार नहीं था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अब जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

142 Views
What do you think?

Leave a Reply