मतगणना स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

जबलपुर- 3 दिसंबर को होने जा रही मतगणना की तैयारियों को जायजा लेने कलेक्टर सौरभ सुमन जवाहरलाल नेहरू कृषि विवि प्रांगण पहुंचे। यहां उनके साथ अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी मिशा सिंह, जिला पंचायत की सीईओ एवं प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। मतगणना की तैयारियों का जायजा लेने के पहले कलेक्टर ने स्ट्रांगरूम का निरीक्षण किया और फिर निरीक्षण रजिस्टर पर हस्ताक्षर किए।

परफार्मेंस टेस्ट के लिए रिहर्सल का अवलोकन किया

इस दौरान कलेक्टर ने एनकोर काउंटिंग एप्लीकेशन के परफार्मेंस टेस्ट के लिए आयोजित की गई रिहर्सल का अवलोकन किया। उन्होंने विधानसभावार तैयार कराए जा रहे मतगणना कक्षों में पहुंचकर मतगणना की तैयारियों का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने सीसीटीवी मॉनिटरिंग कक्ष का निरीक्षण किया।

दूसरा चरण का प्रशिक्षण

इधर विधानसभा चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन पर डाले गए मतों एवं डाक मतपत्रों की गणना के लिए नियुक्त गणना पर्यवेक्षकों, गणना सहायकों तथा माइक्रो आब्जर्वर का दूसरा चरण का प्रशिक्षण आज से राइट टाउन स्थित मानस भवन के सभागार में होगा। गणना पर्यवेक्षकों, गणना सहायकों एवं माइक्रो आब्जर्वर को दूसरे चरण में प्रशिक्षण दो पालियों में तथा दिया जाएगा।

79 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!