Skip to content
Friday, 6 November 2026
मध्य प्रदेश

ओरछा में श्रीरामराजा सरकार को अब एक के स्थान पर 1-4 के सशस्त्र गार्ड सलामी देंगे

1 min read
Text Size:

ओरछा- निवाड़ी पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने मंदिर समिति एवं आमजन की सर्वसम्मति से श्रीरामराजा सरकार के दरबार में प्रतिदिन मंदिर खुलने एवं मुख्य आरती के दौरान एक की जगह 1-4 की गार्ड की सलामी देने का निर्णय लिया है।

नवीन परंपरा की शुरुआत सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा पर रात्रि मुख्य आरती से सलामी देकर की गई। इसमें रक्षित निरीक्षक बृहस्पति कुमार साकेत, नगर निरीक्षक ओरछा कमलेश सोनी, उपनिरीक्षक जितेंद्र सोनी, व अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
श्रीरामराजा मन्दिर के ओरछा व्यवस्थापक तहसीलदार सुमित गुर्जर ने बताया कि अभी तक सरकार के दरबार मे चार बार दिया जाने वाला गार्ड ऑफ ओनर की वर्षों पुरानी परंपरा में एक गार्ड सलामी देता था। इस नई परंपरा की रिपोर्ट पुलिस लाइन में दर्ज की गई है। पुलिस अधीक्षक ने रक्षित निरीक्षक एवं मंदिर सशत्र बल गार्ड प्रभारी को निरंतर इसका पालन करने के निर्देश दिए हैं।

123 Views
What do you think?

Leave a Reply