Skip to content
Friday, 6 November 2026
मध्य प्रदेश

पत्नी आइसीयू में भर्ती, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने अस्पताल का किया टायलेट साफ

1 min read
Text Size:

ग्वालियर- मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की पत्नी अर्चना तोमर इन्फ्लूएंजा वायरस की शिकार बन गई। इस कारण उनके फेफड़े में संक्रमण हो गया इस कारण से उनका बुखार बार-बार 100 के पार पहुंच रहा है। सोमवार को अर्चना तोमर को डिस्चार्ज करने का डाक्टर विचार बना रहे थे लेकिन अचानक से उन्हें बुखार 101 के पार जा पहुंचा। उन्हें एक हजार बिस्तर अस्पताल के मेडिसिन आइसीयू में रखा गया है।

इधर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह ने हजीरा के सिविल अस्पताल पहुंचकर सफाई अभियान चलाया और टायलेट साफ कर प्रायश्चित किया। उन्होंने टायलेट साफ करते हुए कहा कि जिंदगी में जाने अनजाने में कई गलतियां हो जाती हैं, लेकिन मैं उन गलतियों पर प्रायश्चित करता हूं और फिर एक बार नए तरह से जिंदगी की राह पर चलने का प्रयास करूंगा।
सफाई अभियान पूरे एक घंटे चला। इसमें ऊर्जामंत्री ने अस्पताल के बाहर झाडू लगाई और फिर ब्रस से टायलेट साफ की। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर पूर्व में भी कभी नाले में उतरकर सफाई कार्य, कभी अस्पताल में सफाई कार्य कर चुके हैं। सड़कों के निर्माण में देरी पर चप्पल-जूते का त्याग करना चर्चा का विषय रहा था।

108 Views
What do you think?

Leave a Reply