तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 उज्जैन। भूखी माता मंदिर से उजड़खेड़ा की ओर जाने वाले मार्ग पर एक युवक बाइक सहित पेड़ से टकरा गया। इस में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक नंबर के आधार पर मृतक की शिनाख्त देवलाखेड़ी बुजुर्ग में रहने वाले युवक के रूप में हुई।

बाइक से गांव लौट रहा था युवक

महाकाल पुलिस ने बताया कि गोपाल आंजना उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम देवलाखेड़ी बुर्जुग चिंतामन बाइक से अपने गांव लौट रहा था। भूखी माता मंदिर से उजड़खेड़ा की ओर जाने वाले मार्ग पर उसकी बाइक पेड़ से टकरा गई थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।

देवलाखेड़ी निवासी था युवक

लोगों ने बाइक नंबर के आधार पर पता लगाया कि युवक देवलाखेड़ी का रहने वाला है। जिसके बाद उसके स्वजन को सूचना दी गई थी। उपचार के लिए गोपाल को अस्पताल ले जाया गया था। जहां उसकी मौत हो गई थी।

बताया जा रहा है कि मृतक हरि-हर मिलन की सवारी देखकर बाइक से अपने घर लौट रहा था, इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गया।

Views Today: 2

Total Views: 174

Leave a Reply

error: Content is protected !!