दो महिलाएं 15 लाख रुपए लेकर हुई रफू चक्कर, घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 जबलपुर- इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां दो महिलाएं शहडोल से जबलपुर के गोसलपुर तिलक कार्यक्रम में पहुंचे परिवार का 15 लाख रुपए लेकर रफू चक्कर हो गई। जिसकी पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बता दें कि मामला हमलोग मैरिज गार्डन का है, जहां सोनी परिवार के पास रखे 15 लाख रुपए दो महिलाओं ने चोरी कर लिए। वहीं, पीड़ित परिवार ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। फिलहाल, गोसलपुर थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आइए विस्तार से जानें यहां

मचा हड़कंप

बिटिया का तिलक लेकर सोनी परिवार गोसलपुर आया हुआ था, जहां दो लड़कियां पलक झपकते ही रुपए से भरा बैग ली और वहां से गायब हो गई। कुछ देर बाद जब पता चला कि रुपए गायब हो गए हैं तो वहां हड़कंप मच गया। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने मैरिज हॉल में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे तो एक लड़की रूपयों से भरा बैग लेकर बाहर निकलती हुई दिखी। लड़की के आगे-आगे एक और लड़की चल रही थी। इनके अन्य साथी भी सड़क किनारे एक सफेद रंग कार लिए हुए पहले से खड़े थे।

तलाश जारी

जानकारी के मुताबिक, गोसलपुर निवासी गोविंद प्रसाद सोनी के बेटे अनुपम का विवाह शहडोल धनपुरी निवासी सोनी परिवार की बेटी के साथ तय की गई है। जिसका तिलकोत्सव का कार्यक्रय हम लोग मैरिज गार्डन में चल रहा था। इस दौरान धनपुरी से सोनी परिवार के अनेक सदस्य चार पहिया वाहन से गोसलपुर पहुंचे थे। कार्यक्रम में मेहमानों की बहुत भीड़ थी। इस कार्यक्रम में लड़की वाले करीब 14 से 15 लाख रूपए लेकर आए थे। 15 लाख रूपयों से भरा बैग गायब हो गया और मांगलिक कार्यक्रम में कोहराम मच गया। फिलहाल, पुलिस आरोपी लड़कियों की तलाश में जुटी हुई है।

114 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!