Skip to content
Thursday, 26 November 2026
खरगोन

गांव में बिक रही अवैध शराब, महिलाएं परेशान

2 min read

भीकनगांव /खरगोन- भीकनगांव तहसील मुख्यालय से लगभग 20 किमी दूर झिरन्या क्षेत्र के ग्राम शिवना में शराब तस्करी व बिक्री के साथ धंधा धड़ल्ले से चल रहा है। ग्राम शिवना में किराना दुकान से लेकर होटल व ढाबों पर भी अवैध शराब खुलेआम परोसी जा रही है। इससे विशेषकर महिलाएं परेशान हैं। जानकारी के बाद जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे।

गांव में ढाबों की रौनक बढ़ गई

सरकार ने शराब दुकानों में अहाते बंद कर दिए, लेकिन तभी से गांव में ढाबों की रौनक बढ़ गई। ढाबा संचालकों ने भले ही ढाबों के अंदर बोर्ड पर शराब पीना मना है की सूचना लगा रखी है, लेकिन इन्हें ढाबों में बैठाकर शराब परोसी जाती है। इससे वहां छोटी-छोटी बात पर बहस होती है और बात लड़ाई-झगड़े तक पहुंच जाती है।
महिलाएं घर से बाहर निकलने में करती हैं संकोच
दुकानों पर शराब की अवैध बिक्री से शाम के समय महिलाएं घर से बाहर निकलने में संकोच करती हैं। वह अपने आप को असुरक्षित महसूस करती है। साथ ही पुरुष शराब पीकर महिलाओं के साथ गाली-गलौज करते हैं। कई बार मारपीट भी करते हैं। ऐसे में घरेलू हिंसा और पारिवारिक विवाद भी बढ़ गए है। महिलाओं का कहना है कि सरकार चाहे हमें एक हजार रुपये महीने के न दे, लेकिन गांव में बिक रही शराब की अवैध बिक्री बंद करे।

138 Views
138 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply