मेक इन इंडिया पहल को बढ़ावा देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बेंगलुरु में स्वदेशी तेजस विमान से उड़ान भरी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

नई दिल्ली- कनार्टक में मेक इन इंडिया को बडा प्रोत्साहन देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरू में स्वदेशी तेजस लड़ाकू विमान में उड़ान भरी।

यह उडान प्रधानमंत्री के हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड-एचएएल के दौरे के समय भरी गई। प्रधानमंत्री मोदी ने तेजस लड़ाकू विमान कारखाने सहित अन्‍य विनिर्माण इकाइयों की गतिविधियों की व्‍यापक समीक्षा की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपना अनुभव साझा किया “तेजस में सफलतापूर्वक उड़ान पूरी की। यह अनुभव अविश्वसनीय और समृद्ध करने वाला था। इसने हमारे देश की स्वदेशी क्षमताओं में मेरे विश्वास को उल्लेखनीय रूप से बढ़ा दिया है और हमारी राष्ट्रीय क्षमता के बारे में मुझमें नए सिरे से गर्व और आशावाद की भावना पैदा की है।

तेजस में उड़ान भरते हुए अत्यंत गर्व के साथ कह सकता हूं कि हमारी मेहनत और लगन के कारण हम आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में विश्व में किसी से कम नहीं हैं। भारतीय वायुसेना, साथ ही समस्त भारतवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।”

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया साइट एक्‍स पर तेजस विमान उड़ाने के अनुभव को अतुल्‍य बताया। उन्होंने कहा कि इससे देश की स्वदेशी क्षमताओं में भरोसा और बढ़ा है। उन्होंने कहा कि इससे राष्‍ट्र की क्षमता के बारे में गौरव और आशावाद की भावना और मजबूत हुई है।

भारतीय वायु सेना ने 83 तेजस विमानों की खरीद की प्रक्रिया आरंभ की है। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी.आर चौधरी ने हाल ही में बेंगलुरू में एचएएल के दो सीट वाले पहले एलसीए प्रशिक्षु विमान की समीक्षा की थी।

प्रधानमंत्री मोदी रक्षा उत्पादों के स्वदेशी उत्पादन को प्रोत्साहन देते रहे हैं। उन्‍होंने 2024-25 तक पांच अरब डॉलर के रक्षा निर्यात का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है। वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान भारत ने अब तक के सर्वाधिक 15 हजार नौ सौ 20 करोड़ रुपए का रक्षा निर्यात किया।

सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तेजस उड़ान स्वदेशी क्षमताओं को बढ़ावा देने में देश की शक्ति का प्रतीक है। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा की यह देश की तकनीकी उन्नति में निर्णायक क्षण है। उन्होंने कहा की यह नवाचार और रणनीतिक नेतृत्व के साथ आत्मनिर्भर बनने की देश की क्षमता प्रदर्शित करता है।

189 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!