Skip to content
Thursday, 5 November 2026
राष्ट्रीय

तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार चरम पर

2 min read
Text Size:

नई दिल्ली- तेलंगाना में चुनाव प्रचार चरम पर है। प्रचार के लिए अब कुछ ही दिन शेष है। सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के नेता प्रचार में जुटे हैं। दो राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के प्रमुख नेताओं के जनसभाएं, चुनाव रैली, रोड शो और घर-घर प्रचार अभियान से चुनाव प्रचार तेज हो गया है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह तीन दिन प्रचार अभियान में भाग लेंगे।

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍य नाथ भी पार्टी के लिए प्रचार कर रहे हैं। भाजपा अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने प्रत्‍याशियों के समर्थन में रोड शो किया। कांग्रेस के स्‍टार प्रचारक राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने चुनाव प्रचार कर रहे हैं। कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कर्नाटक के उपमुख्‍यमत्री डी.के. शिवकुमार भी चुनाव प्रचार कर रहे हैं। भारत राष्‍ट्र समिति के नेता हरीश राव और के. तारकराम राव ने रोड शो किया।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी राज्‍य में मेडक जिले के तूपरान में जनसभा करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री दोपहर को कोमारमभीम आशिफाबाद जिले के निर्मल में रैली करेंगे।

प्रधानमंत्री तेलंगाना में तीन दिन तक प्रचार करेंगे। वे कल कामारेड्डी और महेश्‍वरम में जनसभाएं करेंगे। चुनाव प्रचार के अलावा प्रधानमंत्री कान्‍हा शान्ति वनम् में श्रीरामचन्‍द्र मिशन के विशेष सत्र में शामिल होंगे और बाबूजी महाराज की स्‍मारक पटि्टका का अनावरण करेंगे।

भाजपा के वरिष्‍ठ नेता अमित शाह मकटल, मुन्नुगोडे और भोनगीर में चुनाव प्रचार करेंगे। अमित शाह शाम को हैदराबाद के कूकटपल्‍ली में रोड शो करेंगे। राजीव चन्‍द्रशेखर सहित पार्टी के वरिष्‍ठ नेता भी आज तेलंगाना में प्रचार करेंगे।

कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता राहुल गांधी कामारेड्डी में जनसभा को सम्‍बोधित करेंगे। यहां से पीसीसी अध्‍यक्ष रेवन्‍त रेड्डी मुख्‍यमंत्री चन्द्रशेखर राव के सामने चुनाव लड रहे हैं। राहुल गांधी हैदराबाद के मलकपेट में रोड शो करेंगे।

कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री सिद्धरमैया, उपमुख्‍यमंत्री डी के शिवकुमार, वरिष्‍ठ नेता दिग्विजय सिंह सहित अन्‍य नेता भी चुनाव प्रचार करेंगे। वीआरएस प्रमुख चन्‍द्रशेखर राव आज खानापुर, जगितयाल, वेमुलावाडा और डुब्‍बाका में जनसभाएं करेंगे।

30 नवम्‍बर को राज्‍य के सभी 119 विधानसभाओं में मतदान होगा।

125 Views
What do you think?

Leave a Reply