महिला पर पटाखा फेंका, चेहरा झुलसा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

इंदौर- मामूली कहासुनी के बाद पड़ौसी ने महिला को जख्मी कर दिया। आरोपित ने जलता हुआ पटाखा फेंक दिया। महिला का चहरा झुलसा है। पुलिस ने आरोपित पर प्रकरण दर्ज किया है।

घटना गुरुशंकर नगर की है। 41 वर्षीय ऋतु कुशवाह की रिपोर्ट पर आरोपित सोनू लखन यादव के खिलाफ केस दर्ज किया है। ऋतु के मुताबिक रात करीब 8 बजे सोनू घर के बाहर पटाखे फोड़ रहा था। उसको समझाया तो विवाद करने लगा।

गालियां दी और जान से मारने की धमकी देने लगा। बदला लेने के लिए उसने गुस्से में जलता हुआ पटाखा ऋतु पर फेंक दिया। ऋतु के चहरे का बायां हिस्सा झुलस गया। कपड़ों में भी आग लग गई। पुलिस ने रात में ही आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
जीएनटी मार्केट में लकड़ी के पीठे जले
धार रोड स्थित जीएनटी मार्केट में लकड़ी के पीठों में आग लग गई। आग याकूब मोहम्मद और आरिश के पीठे में लगी है।

Views Today: 2

Total Views: 132

Leave a Reply

error: Content is protected !!