Skip to content
Friday, 6 November 2026
मध्य प्रदेश

नरेंद्र सिंह तोमर दो बार और ज्योतिरादित्य सिंधिया कभी खुद को नहीं दे पाए वोट

2 min read
Text Size:

ग्वालियर- यह संयोग मात्र है कि केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को दो बार और एक केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को स्वयं के लिए एक भी बार वोट डालने का मौका नहीं मिला है। इस मूल कारण है कि सिंधिया ने अभी तक एक भी बार ग्वालियर संसदीय क्षेत्र से कोई चुनाव नहीं लड़ा है।

नरेंद्र सिंह तोमर ग्वालियर विधानसभा के साथ-साथ ग्वालियर संसदीय क्षेत्र व मुरार-श्योपुर संसदीय क्षेत्र लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। किंतु उनका वोट मुरार में हैं। हालांकि मतदान किस के पक्ष में किया यह गोपनीय व निजी मामला होता है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का स्थायी पता जयविलास पैलेस है, जो ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में हैं।

उनका मतदान केंद्र अमूमन एएमआइ शिशु मंदिर रहता है। अभी तक केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया केवल गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़े हैं, जबकि उनका नाम गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र की मतदाता की सूची में नहीं है। हालांकि उनकी पैतृक संपत्ति शिवपुरी व गुना में भी हैं। यही कारण है कि वे स्वयं के लिए अब तक मतदान नहीं कर पाए हैं।

नरेंद्र सिंह को एक बार मौका मिला

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को स्वयं के लिए मतदान करने का दो बार मौका मिला है। पहला अवसर पार्षदी के चुनाव के समय मिला था और दूसरा अवसर पर ग्वालियर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा का चुनाव लड़ने पर मिला था। नरेंद्र सिंह तोमर का स्थायी पता मुरार में हैं, जो कि ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में स्थित है। उनका बारादरी पर स्थित सरकारी स्कूल के मतदान केंद्र की मतदाता सूची में उनका नाम हैं। नरेंद्र सिंह तोमर तीन बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं और तीनों विधानसभा क्षेत्र ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र से लड़े हैं।

162 Views
What do you think?

Leave a Reply