युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, कन्नौद। स्थानीय पुलिस ने फन गेम के नाम पर युवाओं को जुआं-सट्टा की आदत लगाकर उनका कैरियर खराब करने वाले रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस अधीक्षक देवास सम्पत्त उपाध्याय द्वारा आनलाईन गेमिंग के नाम पर जुआं सट्टा पर सख्त कार्यवाही के लिए हिदायत दी गई है। इसके पालन में एएसपी आकाश भूरिया एवं एसडीओपी श्रीमती ज्योति उमठ द्वारा एक कार्ययोजना बनाई गई। जिसमें कन्नौद पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में आमजन एवं मुखबीरों को ऐसे युवाओं की जानकारी लेने को बताया गया जो कम उम्र में ही बहुत अधिक ऋणी हो गए हैं, नशा करने लगे हैं तथा अपना घर, दुकान, कार, बाईक गिरवी रख रहे हैं। ऐसे कुछ युवाओं के नाम आने पर उनकी रैकी की गई तो पता चला कि इस प्रकार के लोग मोबाईल पर लिंक व गेमिंग ऐप पर रुपए लगाकर रुपए हार जाने के कारण कर्जदार हो गए हंै। ऐसे ही एक युवक की शिकायत उसके परिजनों द्वारा की गई, पुलिस द्वारा उस युवक से काउसलिंग पर आनलाईन गेमिंग ऐप के माध्यम से धोखाधड़ी करने की बात सामने आने पर उस युवक की रिपोर्ट पर प्रकरण धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में पंजीबद्ध किया गया। जिसमें जानकारी प्राप्त हुई कि कन्नौद कस्बा का अजहर बाबा इस क्षेत्र में अपने साथी आकाश के द्वारा गेमिंग ऐप के माध्यम से उक्त कार्य कर रहा है। वह नव युवाओं से इंस्टा आईडी पर महंगी कार, बाईक पर रील बनाकर डालकर अपना रुतबा दिखाता है, जिससे युवाओं को लगता है कि इसने आईडी से केसिनों के माध्यम से बहुत रुपए कमाकर इस प्रकार से लेविश लाईफ जिया जा सकता है और वह लोग उससे आईडी प्राप्त कर उसे रुपयों से रिचार्ज करवाने लगते हैं। फरियादी युवक ने बताया कि उसको व उसके साथियों को अजहर बस स्टैंड कन्नौद पर मिला और बोला कि मेरे पास मोबाईल में ऐसा ऐप है। जिसमें केसिनो पर नंबर पर रुपए लगाने पर नंबर सही आने पर 1 रुपए के 36 रुपए मिलते हैं। फन गेम नाम के ऐप में केसिनों पर नंबर लगाने पर अपना नंबर सही आने पर 1 हजार के बदले 36 हजार रुपए मिलते हंै। उसकी बातों में आकर मैंने अपनी गाड़ी गिरवी रख, मां और दादी के बैंक अकाउंट में जमीन बिक्री से रखे लाखों रुपए में से घर वालों को अंधेरे में रखकर रुपए निकालकर उक्त गेमिंग ऐप में 5 लाख रुपए से अधिक रुपए दे दिए। शुरू में उसने कुछ फायदा करवाया और फिर बाद में सारे रुपए हार गया, बाद में कर्जे के कारण मैं और मेरे घर वाले परेशान हो गए। मां तो मेरे से परेशान होकर अपना खूद का ही जीवन तक समाप्त करने वाली थी। उक्त रिपार्ट पर प्रकरण दर्ज कर विवेचना की गई। विवेचना उपरांत आरोपीगण अजहर पिता आजाद ढोली मोहल्ला कन्नौद, आकाश पिता कृपाराम गोंडर निवासी ढोली मोहल्लाा कन्नौद को घेरा बंदी कर गिरफ्तार किया गया। आरोपीगण के कब्जे से मोबाईल तथा अपराध से कमाई गई राशि से खरीदी गई कार किमती 5 लाख की जप्त की गई। आरोपीगण को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त कर उनके अन्य साथियों व रैकेट के संबंध में पूछताछ की जाएगी। उक्त रैकेट के खुलासे में उनि राहुल रावत, आरक्षक बालकृष्ण, लोकेन्द्र शर्मा का योगदान रहा।

Views Today: 2

Total Views: 106

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!