Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
मध्य प्रदेश

महाकाल की नगरी में गूंजेगा राधे नाम, उज्जैन में जया किशोरी की श्रीमद्भागवत कथा

2 min read
Text Size:

 मध्य प्रदेश के धार्मिक नगरी उज्जैन शहर में आए दिन शिव महापुराण, श्रीमद् भागवत कथा और अन्य कथा के आयोजन होते ही रहते हैं। हाल ही में जानकारी सामने आई है कि उज्जैन में श्रीमद् भागवत कथा शुरू होने वाली है। यह कथा जया किशोरी अपने मुखारविंद से करने वाली है। कथा का आर आयोजन डेवलपर्स उज्जैन द्वारा 25 नवंबर तक करवाया जा रहा है। इस कथा में शामिल होंगे के लिए दूर-दूर से भक्त आएंगे। कथा का आयोजन ड्रीम्स बिजासन माता मंदिर रोड हामूखेड़ी देवास रोड उज्जैन में होने वाला है।

हजारों भक्त सुनेंगे जया किशोरी की श्रीमद् भागवत कथा

जैसा कि आप सभी जानते हैं आधुनिक युग की मीरा के नाम से प्रसिद्ध देश की प्रसिद्ध कथा वाचक जया किशोरी को सुनने के लिए दूर-दूर से भक्त आते हैं। ऐसे में उज्जैन में भी हजारों भक्त इस कथा में शिरकत करने वाले हैं। दरअसल, पहली बार उज्जैन में जया किशोरी की कथा आयोजित हो रही है। इस वजह से अनुमान लगाया जा रहा है कि हजारों लोग इस कथा को सुनने पहुंचेंगे। देवास रोड पर 600 फीट की जगह में पांडाल बना कर तैयार किया गया है। कथा के पहले दिन भगवान नारद जी की कथा, गोकर्ण की कथा होगी।

उसके बाद 20 तारीख को माता अनसूया की कथा, वराह अवतार की कथा और शिव पार्वती विवाह होगा। तीसरे दिन जड़ भरत की कथा, अजामिल की कथा और प्रहलाद चरित्र का वर्णन होगा। चौथे दिन धर्म की कथा, समुद्र मंथन, भगवान राम का जन्मोत्सव और भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। पांचवें दिन गोवर्धन पूजा और 56 भोग का आयोजन किया जाएगा और फिर अंतिम दिन कृष्ण अन्य विवाह, सुदामा चरित्र, महाभारत की कथा, राजा परीक्षित की कथा होगी। साथ ही श्रीमद्भागवत कथा का समापन भी इसी दिन होगा।

176 Views
What do you think?

Leave a Reply