Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
राष्ट्रीय

भाजपा ने तेलंगाना के लिए अपना चुनावी घोषणापत्र जारी किया

2 min read
Text Size:

हैदराबाद- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता अमित शाह ने तेलंगाना में पार्टी का चुनाव घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि भाजपा ने लोगों से किये गये हर वायदे को पूरा किया है और आगे भी पार्टी हर वायदे को लागू करेगी। घोषणा पत्र जारी करने के बाद उन्‍होंने कहा कि तीन तलाक, अनुच्‍छेद 370 और राम मंदिर से जुड़े सभी वायदों को पूरा किया गया है।

अमित शाह ने कहा कि अलग तेलंगाना राज्‍य बनने के बाद उसने कोई उपलब्धि हासिल नही की है। उन्‍होंने कहा कि सरप्‍लस रहने वाला तेलंगाना राज्‍य बीआरएस प्रमुख के परिवार के भ्रष्‍टाचार के कारण कर्ज में डूब गया है और जन सरकार एक परिवार का शासन बनकर रह गई है। उन्‍होंने कहा कि राज्‍य को धनराशि, जल और रोजगार उपलब्‍ध कराने का कोई भी लक्ष्‍य पूरा नही हो पाया है। उन्‍होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि यह घोषणा पत्र नरेन्‍द्र मोदी की गारंटी है। अमित शाह ने कहा कि भाजपा जो कहती है, वह करती है। उन्‍होंने कहा कि अगर भाजपा सत्ता में आती है तो मुख्‍यमंत्री पिछडा वर्ग से होगा।

घोषणा पत्र में धर्म के आधार पर दिये गये आरक्षण को समाप्‍त करने और पिछडा वर्गों, अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों को आरक्षण प्रदान करने की बात की गई है। भाजपा ने केन्‍द्रीय योजनाओं को लागू करने के लिए एक अलग मंत्रालय बनाने का प्रस्‍ताव किया है। पार्टी ने ये भरोसा भी दिलाया है कि खाडी देशों में काम कर रहे राज्‍य के लोगों के कल्‍याण के लिए एक अलग एजें‍सी का गठन किया जायेगा, सर्वोच्‍च न्‍यायालय का सेवानिवृत न्‍यायाधीश भ्रष्‍टाचारों के सभी आरोपों की जांच करेगा और हर छह महीने में भर्ती की अधिसूचना जारी की जायेगी।

घोषणा पत्र में यह वायदा भी किया गया है कि पेट्रोल और डीजल पर मूल्‍य वर्धित कर-वैट में कटौती की जायेगी। हर परिवार के लिए दस लाख रूपये के स्‍वास्‍थ्‍य बीमा का आश्‍वासन दिया गया है। अमित शाह ने कहा कि आधिकारिक रूप से हैदराबाद के स्‍थापना दिवस के रूप में मनाया जायेगा। इस दिन हैदराबाद स्‍वतंत्र हुआ था। एक संग्रहालय और स्‍मारक का निर्माण भी किया जायेगा।

89 Views
What do you think?

Leave a Reply