Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
राष्ट्रीय

शेनिस पलासियोस ने जीता मिस यूनिवर्स का ताज, इंडिया से किसने लिया था हिस्सा

2 min read
Text Size:

 मिस यूनिवर्स के नाम का एक लंबे और रोमांचक मुकाबले के बाद एलान किया जा चुका है। इस बार 72वें मिस यूनिवर्स का ताज निकारागुआ की शेनिस पलासियोस ने जीता है। उन्हें मिस यूनिवर्स बोनी ने क्राउन पहनाया है। शेनिस पलासियोस की लोगों ने और कार्यक्रम में मौजूद अभी अतिथिगण ने जमकर तारीफें की है। आपको बता दे, शेनिस पलाशियो सिर्फ 23 साल की हैं। वह निकारागुआ में रहती है। वह निकारागुआ की ऐसी पहली महिला है जिसने इस ताज को हासिल किया है। मिस यूनिवर्स 2023 का ताज हासिल कर शेनिस पलासियोस भावुक हो गईं।

84 देशों से पार्टिसिपेंट्स कॉम्पिटिशन में हुए शामिल

जानकारी के मुताबिक, इस साल अमेरिका के एल सैलवेडर में मिस यूनिवर्स के कॉम्पिटिशन का आयोजन रखा गया था इस आयोजन में 84 देशों से पार्टिसिपेंट्स शिरकत करने आए थे। ऐसे में मिस यूनिवर्स का ताज शेनिस पलाशियो के सिर सजा तो वहीं ब्यूटी पेजेंट में पहली रनरअप थाइलैंड की अनाटोनिया रहीं। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया की मोरे विलसन जो दूसरा स्थान रनरअप में मिला।

भारत से श्वेता ने लिया था भाग

इस कॉम्पिटिशन में भारत से भी पार्टिसिपेंट ने भाग लिया था। भारत के चंडीगढ़ की 23 साल की श्वेता शारदा ने इसमें पार्ट लिया था। खास बात ये है कि श्वेता ने टॉप 20 फाइनलिस्ट में अपनी जगह बनाई है। हालांकि यह मिस यूनिवर्स का ख़िताब अपने नाम नहीं कर पाई।

102 Views
What do you think?

Leave a Reply