ब्राम्हण समाज के आयोजन में बोले मेहता – देश में ब्राह्मणत्व रहेगा तो हिंदुत्व भी जिंदा रहेगा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अभी देश में बात हो रही है सनातन को खत्म करने की, यदि सनातन समाप्त हो जाएगा तो ब्राह्मणत्व जिंदा रहेगा क्या और यदि ब्राह्मणत्व जिंदा नहीं रहेगा तो हिंदुत्व जिंदा रहेगा क्या? अपने अंदर के ब्राह्मणत्व को जिंदा रखें।

मतदान करने की अपील

यह बात वरिष्ठ समाजसेवी पंडित संतोष मेहता ने सर्व ब्राह्मण युवा संगठन के महालक्ष्मी नगर इकाई द्वारा आयोजित दशहरा मिलन समारोह को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में, खजराना गणेश मंदिर के मुखिया पुजारी पंडित अशोक भट्ट, वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी पंडित के के झा, क्षेत्रीय पार्षद संगीता महेश जोशी, सर्व ब्राह्मण युवा संगठन इंदौर के केंद्रीय इकाई के अध्यक्ष पंडित संदीप जोशी, पंडित राजेश हरदेनिया, संगठन के महालक्ष्मी नगर इकाई के अध्यक्ष पंडित अमित त्रिवेदी,ने ब्राह्मण समाज के लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव में भारी संख्या में मतदान करने की अपील की।

भजनों की दी गई प्रस्तुतियां 

पंडित संदीप जोशी ने संगठन द्वारा समाज के लोगों के हित के लिए जा रहे कार्यों का विस्तृत ब्यौरा दिया। इस मौके पर पंडित विकास मंडलोई तथा पंडित भूषण तिवारी द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। अतिथियों द्वारा ब्राह्मण समाज के लिए कुछ चुनिंदा महिला नेत्रियों एवं वरिष्ठों को उनके क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में सर्व ब्राह्मण युवा संगठन के पंडित हेमंत शर्मा, पंडित नारायण पगारे, विश्वास द्विवेदी, पंडित अरुण कुमार कराहे ,प्रमोद शर्मा, दुष्यंत शर्मा,मनीष पारिख, बृजेश पचोरी, अनुपम चोरे मनीष दवे सहित बड़ी संख्या में महालक्ष्मी नगर, तुलसी नगर, साईं कृपा, राधिका पैलेस सहित क्षेत्र के अन्य कॉलोनियों के ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित थे। समारोह के अंत में आभार ज्ञापन अध्यक्ष अमित त्रिवेदी द्वारा किया गया।

160 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!