Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
राष्ट्रीय

निर्वाचन का पहला चरण 7 नवंबर को, छत्तीसगढ़ की 20, मिजोरम की सभी 40 सीटों पर होगी वोटिंग

2 min read
Text Size:

 इस साल इसी महीने यानि नवंबर में देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। मतदान 7 से 30 नवंबर तक कुल चार चरणों में होगा , 7  नवंबर को छत्तीसगढ़ की 20 और मिजोरम की सभी 40 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा,  17 नवंबर को मध्य प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर और छत्तीसगढ़ की शेष बची 70 सीटों पर वोटिंग होगी। 23 नवंबर को राजस्थान की सभी 200 सीटों पर और 30 नवंबर को और तेलंगाना की सभी 119 सीटों के लिए 30 नवंबर को मतदान होगा।

छत्तीसगढ़ में 20 सीटों पर पहले चरण का मतदान 7 को  

मध्य प्रदेश के पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर को पहले चरण का मतदान होगा, इसमें कुल 20 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी, इसमें नक्सल प्रभावित संभाग बस्तर की 12 सीटों पर वोट डाले जायेंगे, दुर्ग संभाग के नक्सल प्रभावित 8 सीटों पर मतदान होगा,  इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने पूरी तैयारी कर रखी है। इसके बाद दूसरे चरण में शेष बची 70 विधानसभा सीटों के लिए 17 नवंबर को मतदान होगा। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सत्ता में हा इऔर भाजपा मुख्य विपक्षी दल है, 2018 में कांग्रेस ने भाजपा को 15 साल सत्ता में रहने के बाद हटाया था , कांग्रेस को 68 सीटें मिली थी और भाजपा 15 सीटों पर सिमट गई थी।

मिजोरम की 40 सीटों पर एक चरण में होगा मतदान  

उधर मिजोरम में भी कल 7 नवंबर को वोट डाले जायेंगे, यहाँ सभी 40 सीटों पर एक चरण में ही मतदान होगा, पूर्वोतर के इस राज्य में इस समय मिजो नेशनल फ्रंट की सत्ता है,  पिछले विधानसभा चुनाव में मिजो नेशनल फ्रंट ने 26 सीटें जीती थीं वहीं जोराम पीपुल्स मूवमेंट को आठ सीटों मिली थी, यहाँ कांग्रेस को पांच सीटें हासिल कर पाई थी।

155 Views
What do you think?

Leave a Reply