Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
राष्ट्रीय

दिवाली की शॉपिंग के लिए बेस्ट है दिल्ली के ये 4 मार्केट्स, सस्ते में हो जाएगी पूरी खरीदारी

3 min read
Text Size:

 कुछ दिनों में दिवाली का त्यौहार आने वाला है। दिवाली को खास बनाने के लिए लोग अपने घरों को अच्छे से सजाते हैं। वहीं स्वादिष्ट व्यंजन और मिठाइयां बनाकर दिवाली को खास बनाते हैं। ऐसे में कुछ लोगों द्वारा पहले से ही दिवाली के त्यौहार के लिए तैयारी करना शुरू कर दी गई है।

लेकिन कुछ लोगों द्वारा अभी तक नहीं की गई है ऐसे में अगर आपने भी अभी तक दिवाली के लिए कुछ भी शॉपिंग नहीं की है और आप दिल्ली में रहते हैं तो हम आपको दिल्ली के कुछ खास सस्ते बाजारों के बारे में बताने जा रहे हैं। उन बाजारों में आप सस्ते में कपड़ों से लेकर घर को सजाने तक का सामना खरीद सकते हैं।

दिवाली की शॉपिंग के लिए दिल्ली के उन बाजारों को सबसे अच्छा और खास माना जाता है। आप भी उन बाजारों से सस्ते दाम में शॉपिंग कर के अपनी इस दिवाली को खास बना सकते हैं। चलिए जानते हैं दिल्ली के बेस्ट बाजारों के बारे में –

चांदनी चौक बाजार

दिवाली की शॉपिंग के लिए दिल्ली का चांदनी चौक बाजार सबसे ज्यादा फेमस माना जाता है। यहां आपको डिज़ाइनर कपड़ों से लेकर सूट साड़ी और घर को सजाने तक का सामान मिल जाता है। यह बाजार दिल्ली का सबसे सस्ता बाजार माना जाता है। यहां आप कम बजट में दिवाली के शॉपिंग कर सकते हैं।

सदर बाजार

दिल्ली का सदर बाजार भी दिवाली की शॉपिंग के लिए बेस्ट माना जाता है। यहां कम दाम में कई तरह की चीजों की खरीदारी की जा सकती है। दिल्ली के सदर बाजार में दूर-दूर से लोग सस्ते दाम में खरीदारी करने के लिए आते हैं। यहां सबसे ज्यादा आपके घर की सजावट का सामान बहुत कम दाम में खरीदने का मौका मिलता है। इसके अलावा कोई और चीज भी यहां मिलती है जो आप खरीद सकते हैं।

सरोजनी बाजार

दिल्ली का सरोजनी बाजार कपड़ों के लिए तो काफी ज्यादा फेमस है। लेकिन दिवाली के वक्त इस बाजार में आपको हर चीज खरीदने के लिए मिल जाएगी। यहां काम से कम दाम में आप कपड़ों के साथ-साथ घर को सजाने का सामान खरीद सकते हैं और अपने दिवाली को खास बना सकते हैं।

लाजपत नगर

दिल्ली का लाजपत नगर भी दिवाली की खरीदारी के लिए सबसे खास माना जाता है। दरअसल यहां पर आपको पूजा का सामान, सजावट का सामान, लाइटिंग कपड़े आदि सभी चीज खरीदने का मौका मिलता है। लेकिन आपके यहां पर मोल भाव करना आना बहुत जरूरी है। अगर आप मोलभाव कर सकते हैं तो आप इस बाजार से सस्ते दामों में खरीदारी कर पाएंगे।

97 Views
What do you think?

Leave a Reply