Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
मध्य प्रदेश

मतदाता जागरूकता के लिए पिंक वॉकेथॉन, महिलाओं ने ली शपथ

2 min read
Text Size:

आगामी विधानसभा चुनाव के स्पीप प्लान के तहत मतदान के प्रति जागरूकता लाने के लिए इंदौर में नेहरू स्टेडियम में पिंक वॉकेथॉन का आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ कलेक्टर डॉ. ईलैया राजा टी एवं निगमायुक्त हर्षिका सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर अधिक-से-अधिक मतदान के लिए शपथ भी दिलाई गई।

बता दें कि 17 नवंबर को आयोजित मतदान दिवस पर मतदाताओं की अधिक से अधिक सहभागिता को दृष्टिगत रखते हुए स्वीप प्लान के तहत शहर में विभिन्न आयोजन किया जा रहे हैं। इसी क्रम में पिंक वाकेथान के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया गया। वाकेथान में दी फिटनेस ग्रुप, नाग नमन ग्रुप, कशिश अहिल्या फाउंडेशन, लव यू जिंदगी ग्रुप, आर्टिस्ट क्लब इंदौर, प्रीत योग, अखिल भारतीय सनातन जैन महिला संघ, वॉइस सोशल वेल फॉर सोसाइटी, वूमेन समिति, जीटीसी कॉलेज, माता गुजरी कॉलेज महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज, अनिल भारतीय राजेंद्र जैन महिला परिषद, अनीता चतुर्वेदी दृष्टि क्लब, अंजलि जैन वॉक ग्रुप, महेश्वरी सुगनी देवी कन्या महाविद्यालय, एनएसएस इकाई सुगनी देवी कॉलेज, आचार्य नरेंद्र देव ग्रंथालय एवं वाचनालय, नूरानी एजुकेशन इंस्टिट्यूट, शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या महाविद्यालय किला मैदान, माता जीजाबाई शासकीय कन्या महाविद्यालय, शाहिद शहर के विभिन्न कॉलेज इंस्टिट्यूट तथा अन्य महिला संगठनों के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

स्वल्पाहार की व्यवस्था
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत, आयोजित पिंक वॉकेथान नेहरू स्टेडियम से प्रारम्भ होकर डेली कॉलेज होते हुए पुनः नेहरू स्टेडियम पर आकर समापन हुआ। इसमें के शुभारंभ के पूर्व विभिन्न संगठनों एवं ग्रुप द्वारा जुम्बा डांस किया गया। साथ ही पिंक वॉकेथॉन में सम्मिलित बालिकाऐं व महिलाओं को प्रश्स्ति पत्र का वितरण किया गया। इस दौरान स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई थी।

 

58 Views
What do you think?

Leave a Reply