तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा धन लेकर प्रश्‍न पूछने के मामले की सुनवाई कर रही लोकसभा आचार समिति से उठकर बाहर चली गईं

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

नई दिल्ली- तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा धन लेकर प्रश्‍न पूछने के मामले की सुनवाई कर रही लोकसभा आचार समिति से उठकर बाहर चली गईं। टीएमसी सांसद के साथ-साथ बहुजन समाज पार्टी के सांसद दानिश अली, जनता दल यूनाइटेड सांसद गिरधारी यादव और कुछ अन्य विपक्षी सदस्य भी बैठक से बाहर चले गए। तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने पैनल के चेयरमैन विनोद सोनकर पर उनसे निजी और अनैतिक सवाल पूछने का आरोप लगाया।

इस बीच, सोनकर ने आरोप को खारिज करते हुए कहा कि महुआ मोइत्रा ने सहयोग नहीं किया और अधिक सवालों के जवाब देने से बचने के लिए चली गईं। बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह जवाब देने के बजाय क्रोधित हो गईं और अध्यक्ष और समिति के लिए असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया। सदस्य उन्होंने कहा कि कमेटी बैठकर आगे की कार्रवाई तय करेगी।

समिति भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के आरोपों की जांच कर रही है कि मोइत्रा ने अडानी समूह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाने के लिए व्यवसायी दर्शन हीरानंदानी के कहने पर लोकसभा में प्रश्न पूछने के लिए रिश्वत ली।

106 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!