राष्ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण-एनआईए ने पुणे इस्‍लामिक स्‍टेट मॉड्यूल मामले में आठवीं गिरफ्तारी की

नई दिल्ली- राष्ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण-एनआईए ने पुणे इस्‍लामिक स्‍टेट मॉड्यूल मामले में आठवीं गिरफ्तारी की है।गिरफ्तार आरोपी झारखंड का रहने वाला है और माना जाता है कि वह विदेशी आतंकवादी संगठन की गतिविधियों को बढ़ावा देने में शामिल था।

एनआईए ने कहा कि वह पुणे इस्‍लामिक स्‍टेट मॉड्यूल मामले में गिरफ्तार किए गए अन्य लोगों से सीधे तौर पर जुड़ा था। वह इस साल जुलाई में पुणे पुलिस से भी भागने में सफल रहा।

जांच से पता चला है कि आरोपी ने अन्य लोगों के साथ मिलकर इस्‍लामिक स्‍टेट के एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए देश की शांति और सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने के उद्देश्य से आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की योजना बनाई थी।

79 Views

Leave a Reply