Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
मध्य प्रदेश

दहेज के लोभियों ने महिला को किया प्रताड़ित, मांगे 25 लाख, केस दर्ज

2 min read
Text Size:

 मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से एक बार फिर दहेज प्रताड़ना की खबर सामने आई है। लगातार दहेज़ के मामले शहर में बढ़ते ही जा रहे हैं। आए दिन महिलाऐं अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंच रही हैं। हाल ही में एक डॉक्टर प्रोफेशन से जुड़ी शिक्षित महिला को दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना देते हुए मजबूर किया गया। जिसके बाद महिला ने पुलिस की शरण ली और महिला थाना इंदौर में मुकदमा दर्ज करवाया। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला ?v

बताया जा रहा है कि इंदौर में रहने वाली एक महिला जिसका ससुराल भी इंदौर में है ये मामला उसके साथ घटित हुआ है। महिला डॉक्टर प्रोफेशन से जुड़ी है और उसका पति सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। कुछ सालों पहले ही दोनों ही शादी हुई थी लेकिन शादी के कुछ साल बाद महिला को उसके ससुराल वाले और पति ने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू किया।

इतना ही नहीं शारीरिक और मानसिक पीड़ा देने के साथ-साथ 25 लाख रुपए की दहेज की मांग भी इंजीनियर पति ने की। जब सब कुछ बर्दाश्त के बाहर गया तो पीड़ित महिला ने पुलिस की शरण ली। महिला थाने पहुंची पीड़िता ने अपने साथ गुजरी तमाम बातों से मौके पर मौजूद महिला पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया और पीड़िता को सुनने के बाद परेशान करने और पीड़ा देने वाले दहेज लोभियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

इस मामले को लेकर महिला थाने की टीआई प्रीति तिवारी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के साथ-साथ सामाजिक प्रताड़ना भी पीड़िता को दी गई है। इतना ही नहीं पीड़िता की ननंद द्वारा उसके हाथ का बना खाना ना खाने साथ ही ननद द्वारा पीड़िता के कपड़े पहनने पर आपत्ति ली जाने और परेशान करने की बात भी सामने आई।

पुलिस ने बताया कि महिला पढ़ी लिखी है। उसका पति भी पढ़ा लिखा है। लेकिन शादी के कुछ ही सालों बाद इतना परेशान किया गया कि उसे थाना आकर मुकदमा दर्ज कराना पड़ा। दर्ज मुकदमे के बाद महिला थाने द्वारा अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

135 Views
What do you think?

Leave a Reply