कुएं में गिरने से आदिवासी छात्र की मौत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, बैतूल। आठनेर क्षेत्र के ग्राम सातनेर के आदिवासी बालक छात्रावास के एक छात्र की कुएं में गिरने से मौत हो गई। इसमें छात्रावास अधीक्षक की गंभीर लापरवाही सामने आई है। छात्र के शव को कुंए से बाहर निकाल लिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम सातनेर के आदिवासी बालक छात्रावास की कक्षा 9वी में अध्यनरत छात्र करण उइके पिता महादेव उम्र 14 वर्ष निवासी आधेरबावड़ी की मंगलवार शाम को कुएं में गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि स्कूल से छुट्टी होने के बाद छात्र छात्रावास पहुंचे और यहां से क्रिकेट खेलने के लिए मैदान में गए। क्रिकेट खेलते समय बॉल को पकड़ने दौड़ते समय छात्र कुएं में गिर गया। पानी में डूबने से छात्र की मौत हो गई है। जानकारी मिलते ही छात्र के साथ खेल रहे अन्य बच्चे छात्रावास पहुंचे और उन्होंने घटना के बारे में जानकारी दी। ग्रामीणों की सहायता से छात्र के शव को कुएं के बाहर निकाला गया। जिस मैदान में बच्चे खेल रहे थे उस समय कोई भी छात्रावास के जवाबदारी कर्मचारी- अधिकारी मौजूद नहीं थे। घटना मंगलवार शाम 5 बजे की बताई जा रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए आठनेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है।

इनका कहना है…

छात्रावास और स्कूल के ग्राउंड में क्रिकेट खेलते समय एक बच्चा कुएं में गिर गया, जिसकी पानी में डूबने से मौत हो गई है। बच्चे प्रतिदिन की तरह खेल रहे थे, इसी दौरान हादसा हो गया।

मनोज लोखंडे, छात्रावास अधीक्षक सातनेर

Views Today: 2

Total Views: 142

Leave a Reply

error: Content is protected !!