24 कछुएं के साथ आरोपी पकड़ाया

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, नर्मदापुरम। अनिल शुक्ला वनसंरक्षक, वन वृत्त नर्मदापुरम संदीप फैलोज, वन मंडलाधिकारी सामान्य नर्मदापुरम रचना शर्मा, सामान्य संयुक्त वनमंडलाधिकारी सोहागपुर के मार्गदर्शन एवं सुमित पाण्डेय वनपरिक्षेत्र अधिकारी सोहागपुर के निर्देशन में गठित गश्ती दल में शामिल सदस्य राजेन्द्र भिलाला वनपाल, राजेश अग्रवाल वनरक्षक, उत्तम गीते वनरक्षक, दीपक मिश्रा स्थाईकर्मी द्वारा गश्ती के दौरान साकला पुल पर लगी एसएसटी टीम माखन सिंह कटारे, एएस आई के सहयोग से चेंकिंग के दौरान एक बाईक सवार को संदेह के आधार पर रोककर चेक किया। चैकिंग दौरान बाईक सवार के पास से 24 नग कछुए एवं 2 नग जाल जप्त किए गए। आरोपी का नाम गोवर्धन उम्र लगभग 36 वर्ष है। जो नर्मदापुरम जिले की नयाखेड़ा तहसील के सोहागपुर का रहने वाला है। आरोपी के विरुद्ध वन अपराध प्रकरण पंजीबद्ध कर प्रकरण में विवेचना जारी है।

89 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!