Skip to content
Friday, 27 November 2026
हरदा

पीठासीन अधिकारियों का देंगे प्रशिक्षण  

2 min read

 

अनोखा तीर, हरदा। आगामी विधानसभा निर्वाचन के लिए मतदान केद्रों पर नियुक्त होने वाले पीठासीन अधिकारियों का प्रशिक्षण 30 और 31 अक्टूबर को जिले के सभी संकुल स्तर पर आयोजित होगा। निर्वाचन प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी और जिला शिक्षा अधिकारी एलएन प्रजापति ने बताया कि पीठासीन अधिकारियों को इस प्रशिक्षण में मॉक पोल प्रक्रिया, ईवीएम संचालन, ईवीएम मशीन सील करने तथा पीठासीन अधिकारी की डायरी और अन्य फॉर्म भरने का हैंड्स ऑन प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही यह भी समझाया जाएगा कि ड्यूटी के दौरान क्या करें, और क्या ना करें। यह प्रशिक्षण सुबह 10 बजे से 6 बजे तक आयोजित किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रजापति ने सभी विभागों के जिला अधिकारियों से कहा है कि वे अपने-अपने विभाग की अधीनस्थ अधिकारी जो कि पीठासीन अधिकारी के रूप में नियुक्त हुए हैं, उन्हें निकटतम संकुल केंद्र पर प्रशिक्षण के लिए भेजने हेतु सूचित करें। जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रजापति ने बताया कि खिरकिया ब्लॉक में 156 पीठासीन अधिकारियों को ट्रेनिंग दी जाएगी। यह ट्रेनिंग शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चारुआ, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मांदला, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिराली, तथा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खिरकिया में आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि टिमरनी ब्लॉक में 215 पीठासीन अधिकारियों को ट्रेनिंग दी जाएगी। यह प्रशिक्षण संकुल केंद्र शासकीय कन्या उमा वि टिमरनी, शासकीय उत्कृष्ट बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टिमरनी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राहटगांव, तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोडलपुर में प्रशिक्षण आयोजित होगा। जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रजापति ने बताया कि हरदा ब्लॉक में 345 पीठासीन अधिकारियों की ट्रेनिंग होगी। यह ट्रेनिंग शासकीय नगर पालिका हाईस्कूल हरदा, शासकीय महात्मा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदा, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय हरदा, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हंडिया, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालागांव, तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मसनगांव में आयोजित की गई है।

109 Views
109 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply