आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी प्रांगढ़ में राज्य सहकारी विपणन संघ का गोदाम है। जहां सुरक्षा की दृष्टि से अनिवार्य अग्निशमन यंत्र धूल खा रहा है। जिसकी कोई खैर-खबर लेने वाला नही है। ऐसे में सवाल यह भी कि आपात स्थिति में समस्या से कैये निजात पाया जाएगा ? प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य सहकारी विपणन संघ के गोदाम समस्याओं से घिरा हुआ है। जबकि यह संस्था मुख्यालय पर होने के साथ साथ यहां से हर सीजन में किसानों को खाद उपलब्ध कराया जाता है। मामले की ओर अधिक पड़ताल करने पर मालूम हुआ कि गोदाम ना केवल अग्निशमन यंत्र सहित अन्य सामग्री बेतरतीब ढंग से रखी है बल्कि अंदर से पूरा गोदाम भी बदहाल है। ऊपरी छज्जा क्षतिग्रस्त होकर गिरने की कगार पर है, वहीं गोदाम की जमीन में सीलन पसरी है। इतना ही नही, सीलन के कारण खाद पत्थर में तब्दील होकर जमीन पर ही चिपक गया है, जो कि बुरी दुर्गंघ की वजह भी बना हुआ है। इस संबंध में जानकारी हासिल कर पता चला कि गोदाम के रखरखाव एवं मरम्मत कार्य को स्वीकृति मिल चुकी है, वहीं कार्य भी प्रारंभ हो चुका है। गोदाम के छज्जा व जमीन के अलावा अन्य आवश्यक कार्यो को पूर्ण कराएंगे। इन सबके बीच यहां पहुंचने वाला किसान गोदाम की ये दुर्दशा देखकर कहना नही चूकते, कि यह बात गलत है।

