अनोखा तीर, हरदा। हरदा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी कमल पटेल के समर्थन में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने आज वार्ड क्र. 25 एवं 26 में सघन जनसंपर्क कर पार्टी के पक्ष में मतदान करने का निवेदन किया। इस अवसर पर प्रीति पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष भारती कमेड़िया, महिला मोर्चा महामंत्री सहित महिला मोर्चा की कार्यकर्ता एवं पार्षद मौजूद रही।
चुनावी कार्यालय का उदघाटन आज
विधानसभा चुनाव अंतर्गत आज इंदौर रोड स्थित डूडी निवास के बाजू में भाजपा के चुनावी कार्यालय का उदघाटन किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी कमल पटेल, जिलाध्यक्ष अमरसिंह मीणा, संयोजक गौरीशंकर मुकाती सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
104 Views

