कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री बनी अवनी बंसल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। कांग्रेस नेत्री अवनी बंसल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है। नियुक्त पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम पटेल ने बधाइयां देते हुए कहा कि हरदा की कांग्रेस नेत्री को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है। निश्चित ही नियुक्ति से हरदा में कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी और आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत होगी। नियुक्ति पर हर्ष जताते हुए जिला प्रभारी अवधेश सिसोदिया, हरदा विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी डॉ.रामकिशोर दोगने, हेमंत टाले, लक्ष्मीनारायण पंवार, अनिल बंसल, गोविंद व्यास, संजय अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, सतीश राजपूत, मुकेश कलवानिया सहित समस्त कांग्रेसजनों ने बधाइयां प्रेषित की हैं।

118 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!