कांग्रेस प्रत्याशी ने किया जनसंपर्क

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी डॉ.आरके दोगने ने करनपुरा, सेनगुड़, लोटिया, हानिफाबाद, सीराल्या, बिछौला, सोनतलाई, कचबैड़ी, ऊंटपड़ाव, पचौला, झालवा में जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता में भाजपा के विरुद्ध रोष व्याप्त है। क्योंकि विगत 18 वर्षों से प्रदेश में भाजपा की सरकार है। मगर प्रदेश और हरदा विधानसभा का विकास रुका हुआ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वन किया कि यही समय है जब हम हरदा विधानसभा को भय, आतंक एवं भ्रष्टाचार से मुक्त कर क्षेत्र में शांति और समृद्धि ला सकते हैं। जनसंपर्क के दौरान जिला कांग्रेस के प्रभारी अवधेश सिंह सिसोदिया, श्यामलाल बाबल, आनंद पटेल, सुहागमल पंवार, बद्री पटेल सांगवा, हेमंत टाले, लक्ष्मीनारायण पंवार, सुरेन्द्र विश्नोई, सेठी पटेल, सुनील विश्नोई, अभिषेक जाणी, प्रेरक सारण, सूरज विश्नोई, भूपेश बाबल, अनिल विश्नोई, दीपक सारण, जितेंद्र सारण सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।

121 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!