भाजपा प्रत्याशी कमल पटेल ने किया जनसंपर्क

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। भाजपा प्रत्याशी कमल पटेल ने रविवार को ग्राम नीमखेड़ा माल में संघन जनसंपर्क कर मतदाताओं का आशीर्वाद प्राप्त कर सभी से 17 नवंबर को कमल के फूल का बटन दबाकर भाजपा का कमल खिलाने का आह्वान किया। इसके पश्चात उन्होंने ग्राम भागपुरा, हरपालिया सहित विभिन्न ग्रामों में जनसंपर्क कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने विकास की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को आगे लाने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से हरदा जिले में लगभग 30 हजार लोगों को पीएम आवास के तहत पक्के आवास देने का कार्य हमने किया है। आयुष्मान योजना में 2 लाख 81 हजार लोगों को 5 लाख रुपए तक नि:शुल्क ईलाज की सुविधा दी है। 2018 में कमलनाथ की कांग्रेस सरकार आई तो इन्होंने दिल्ली किसान सम्मान निधि की सूची तक नहीं भेजी और किसान भाईयों से उनका हक़ छीनने का कार्य किया। ग्राम काल्याखेड़ी और ग्राम खमलाय में जनसंपर्क कर सभी से 17 नवंबर को मतरूपी आशीर्वाद देने का आह्वान किया।

96 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!