Skip to content
Friday, 27 November 2026
हरदा

अतिथि व्याख्याताओं को नहीं मिल रहा विभागीय आदेश का लाभ

1 min read

 

अनोखा तीर, हरदा। तकनीकी शिक्षा विभाग के स्वशासी, शासकीय पालीटेक्निक व इंजीनियरिंग कॉलेजों में वर्षों से कार्यरत अतिथि व्याख्याताओं को मुख्यमंत्री द्वारा 11 सितंबर को महापंचायत में की गई घोषणाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जारी प्रेस विज्ञप्ति में पालीटेक्निक अतिथि विद्वान व्याख्याता संघ के प्रदेश अध्यक्ष ऋषभ पस्टारिया ने बताया कि मुख्यमंत्री के आदेश के बावजूद 5 अक्टूबर २०23 के विभागीय आदेश में 50 हजार प्रति माह मानदेय जारी होने के बाद भी अनुबंध शर्तों का हवाला होने से अभी तक प्राचार्यो द्वारा इसे लागू नहीं किया गया है। जबकि वर्तमान सत्र में उप सत्र की पढ़ाई अंतिम चरणों में है। पूरे प्रदेश में अतिथि व्याख्याता और उनके परिवार दशहरा, दीवाली जैसे महापर्व पर भी स्पष्ट आदेश प्राचार्यो द्वारा लागू ना करने के कारण इस त्यौहार की चमक फीकी रहने की संभावना है। प्रदेश सचिव दिनेश कुमार ने मांग की है कि विभाग व तकनीकी शिक्षा संचालनालय जल्द ही प्राचार्यो को इस संबंध में आदेश प्रदान करें।

118 Views
118 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply