Skip to content
Friday, 27 November 2026
हरदा

प्रेक्षक बाली ने मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

1 min read

 

अनोखा तीर, हरदा। विधानसभा निर्वाचन के दौरान टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक नरिन्दर सिंह बाली ने रविवार को सिराली तहसील के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर चुनाव तैयारियों का जायजा लिया और उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। श्री बाली ने सिराली में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत आयोजित नुक्कड़ नाटक भी देखा। उन्होने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर उन्होने उपस्थित नागरिकों को आगामी 17 नवम्बर को विधानसभा निर्वाचन के लिए मतदान करने की शपथ दिलाई। इस दौरान एसडीएम खिरकिया अशोक डेहरिया के अलावा तहसीलदार व मुख्य नगर पालिका अधिकारी सिराली भी मौजूद थे। प्रेक्षक श्री बाली ने रविवार को टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र खुदिया, जिनवानिया, आमासेल, मुहाड़िया का भी निरीक्षण किया। उन्होने मतदान केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान सभी मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं के लिए पेयजल, टॉयलेट, शेड, रैम्प की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

126 Views
126 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply