कलेक्टर ने दूरस्थ मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषि गर्ग ने पुलिस अधीक्षक संजीव कंचन के साथ रविवार को टिमरनी विधानसभा के दूरस्थ ग्रामों का दौरा कर वहां स्थित मतदान केन्द्रों का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर व एसपी ने ग्राम सोडलपुर, नजरपुरा, रहटगांव, बड़वानी, राजाबरारी, कायदा, रवांग, लोधीढाना, टेमागांव और कुमरूम का दौरा किया। कलेक्टर श्री गर्ग ने सभी मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं के आने और जाने के लिए अलग-अलग दो दरवाजे की व्यवस्था करने के लिए कहा। उन्होने सभी मतदान केन्द्रों पर दिव्यांगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेम्प बनवाने की हिदायत जनपद की मुख्य कार्यपालन अधिकारी को दी। कलेक्टर श्री गर्ग ने सभी मतदान केन्द्रों पर विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भी कहा। साथ ही उन्होने पावर बेकअप के लिए इन्वर्टर व बेटरी जैसी व्यवस्थाएं करने के निर्देश पंचायत सचिवों को दिए। उन्होंने सभी पंचायत सचिवों से कहा कि मतदान केन्द्र तक आने के लिए मार्गों की रिपेयरिंग कराई जाए। उन्होंने 16 नवम्बर को रात्रि में मतदान दलों के रूकने और खाने की व्यवस्था कराने के निर्देश भी पंचायत सचिवों को दिए। उन्होंने सभी मतदान केन्द्रों पर दीवार घड़ी लगवाने के लिए भी कहा। कलेक्टर श्री गर्ग ने ग्राम केली और रवांग के मतदान केन्द्र को आदर्श मतदान केन्द्र के रूप में तैयार करने के निर्देश जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी को दिए।

111 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!