सीएम शिवराज ने इंडिया गठबंधन पर कसा तंज, कहा ‘एक दिल के टुकड़े हजार हुए, कोई इधर गिरा कोई उधर गिरा’

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने विपक्षी गठबंधन इंडिया पर निशाना साधा है। उन्होने कहा कि इंडी गठबंधन का बड़ा शोर सुना था लेकिन उनकी दरार पहले ही सामने आ गई है। इसी के साथ दिग्विजय सिंह द्वारा वीवीपैट को लेकर दिए गए बयान को लेकर कहा कि वो पहले से ही जानते है कि उनकी हार निश्चित है, इसीलिए अभी से ये बहाने गढ़ रहे हैं।

इंडिया गठबंधन बनने से पहले ही टूटा

मुख्यमंत्री ने कहा कि “घमंडिया गठबंधन में केवल दरार ही नहीं पड़ी, बल्कि एक दिल के टुकड़े हजार हुए..कोई इधर गिरा, कोई उधर गिरा। I.N.D.I. गठबंधन बनने के पहले ही बिखर गया है। राजा बहुत समझदार हैं, दिग्विजय जी बहुत समझदार हैं, उनको पता है कि वो हारने वाले हैं, इसलिए अभी से मशीन पर दोष मढ़ने लगे हैं।” इससे पहले भी शिवराज कह चुके हैं कि ‘I.N.D.I. गठबंधन अजीब गठबंधन है। वो दिल्ली में दोस्ती और राज्यों में कुश्ती कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि जिस दिन I.N.D.I. गठबंधन बना था, हमने कह दिया था कि यह बेमेल गठबंधन है, घमंडिया गठबंधन है। इनमें न लोगों के विचार एक हैं और न दिल एक हैं। सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी जी की लोकप्रियता से घबराकर यह बेमेल गठबंधन बना था, जो बनने के पहले ही टूट रहा है।

दिग्विजय सिंह को घेरा

इंडिया गठबंधन को लेकर उन्होने कहा कि न तो मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 और न ही लोकसभा चुनाव 2024 में इन्हें किसी तरह का जनसमर्थन या सफलता मिल पाएगी। उन्होने कहा कि ये आपस में ही लड़ रहे हैं तो इनके हाथ में प्रदेश या देश का भविष्य कैसे हो सकता है और ये बात जनता भी बखूबी समझ रही है। वहीं दिग्विजय सिंह पर हमला करते हुए सीएम ने कहा कि उनको पहले से पता है कि वो हारने वाले हैं इसीलिए पहले से ही मशीन पर दोषारोपण कर रहे हैं। कांग्रेस में कोई एकजुटता नहीं है। पहले वो कपड़ा फाड़ कांग्रेस थी और अब टिकट बदल कांग्रेस बन गई है।

Views Today: 2

Total Views: 84

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!