Skip to content
Friday, 30 October 2026
भोपाल

स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिये मीडिया का सहयोग जरूरी- मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन

2 min read
Text Size:

भोपाल- मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने कहा कि लोकतंत्र के विकास में मीडिया की अत्यन्त महत्वपूर्ण भूमिका है। निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य को सम्पन्न कराने के लिये मीडिया का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। वास्तविक जानकारी मतदाताओं तक पहुँचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी भोपाल के स्वर्ण जयंती सभागार में मीडिया कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजेश कुमार कौल, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मनोज खत्री, एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

मीडिया कार्यशाला में अनुपम राजन ने कहा कि विधानसभा निर्वाचन 2023 की आदर्श आचरण संहिता का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। विगत एनफोर्समेंट एजेंसियों द्वारा पिछले विधानसभा निर्वाचन से दोगुना कीमत की अवैध नकदी, सोना-चांदी, जेवर, मादक पदार्थों की जब्ती की कार्यवाही की जा चुकी है।

अनुपम राजन ने बताया कि वरिष्ठ मतदाता एवं 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं को घर से मतदान की सुविधा दी गयी है। प्रदेश में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिये मतदाता जागरूकता की विविध गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है और मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिये हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। अनुपम राजन ने मीडिया प्रतिनिधियों से मतदाताओं को मतदान अवश्य करने के लिए प्रेरित करने के लिये अपने संचार माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करने का आव्हान भी किया।

मीडिया कार्यशाला में भारत निर्वाचन आयोग के राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक डॉ. वाय.पी. सिंह एवं प्रो. पी.एन. सनेशर द्वारा मीडिया प्रतिनिधियों को भारत निर्वाचन आयोग के मीडिया के संबंध में सभी दिशा-निर्देशों एवं सहयोग की अपेक्षा से जुड़े बिंदुओं की विस्तार से जानकारी दी गई।

87 Views
What do you think?

Leave a Reply