राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के घर ईडी का छापा, पेपर लीक मामले में कार्रवाई

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के घर प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छापा मारा। उनके जयपुर स्थित सरकारी आवास पर ईडी की टीम ने छापेमारी की कार्रवाई की। इसी के साथ उनके सीकर  स्थित निजी निवास पर भी टीम पहुंची। ये कार्रवाई राजस्थान में हुए पेपर लीक मामले को लेकर की गई है।

गोविंद सिंह डोटासरा के घर छापा

गोविंद सिंह डोटासरा पर पहले भी पेपर लीक मामले में आरोप लगाए गए थे। ईडी की टीम फिलहाल डोटासरा और उनके रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है। डोटासरा की गिनती राजस्थान के बड़े कांग्रेसी नेताओं में होती है। वे इससे पहले गहलोत कैबिनेट में प्राइमरी और सेकेंडरी एजुकेशन विभाग के राज्य मंत्री रह चुके हैं। डोटासरा इस बार सीकर जिले की लक्ष्मणगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी भी हैं। राजस्थान में चुनावों से पहले ईडी सक्रिय है और इसे लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। इससे पहले डोटासरा ने भी बयान दिया था कि वे तो इंतजार कर रहे हैं कि उनके घर कब ईडी और इनकम टैक्स की टीम का छापा पड़ेगा। उन्होने कहा था कि इन एजेंसियों से वो डरे, जिसने कुछ गलत किया हो।

सीएम गहलोत ने किया ट्वीट

बता दें कि ईडी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को भी विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम में कथित अनियमितताओं के मामले में समन जारी कर 27 अक्टूबर को पूछताछ के लिए बुलाया है। इसे लेकर ट्वीट कर राजस्थान की महिलाओं के लिए कांग्रेस की गारंटियाँ लॉंच,राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह जी डोटासरा के यहाँ की रेड, मेरे बेटे वैभव गहलोत को में हाज़िर होने का समन, अब आप समझ सकते हैं, जो मैं कहता आ रहा हूँ कि राजस्थान के अंदर की रेड रोज़ इसलिए होती है क्योंकि भाजपा ये नहीं चाहती कि राजस्थान में महिलाओं को, किसानों को, गरीबों को कांग्रेस द्वारा दी जा रही गारंटियों का लाभ मिल सके।”

 

 

Views Today: 2

Total Views: 196

Leave a Reply

error: Content is protected !!