Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
राष्ट्रीय

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा में किये 124 पीएम-स्कूलों का लोकार्पण

2 min read
Text Size:

रोहतक- केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास तथा उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ हरियाणा को 124 पीएम-स्कूल समर्पित किए। इन स्कूलों में आईसीटी लैब और स्मार्ट क्लासरूम भी होंगे। हरियाणा सरकार के स्कूल शिक्षा मंत्री, कंवर पाल के साथ वरिष्ठ अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति और प्रतिष्ठित शिक्षाविद् भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे। इनके अलावा, मंत्रियों ने स्कूल ऐप और मोबाइल एप्लिकेशन निपुण को भी लॉन्च किया। इस अवसर पर बालवाटिका-3 के लिए पुस्तकों तथा शिक्षण सामग्रियों का भी अनावरण किया गया।

कार्यक्रम पीएम स्कूलों, ई-अधिगम और एमआईएस प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुतियों के साथ शुरू हुआ। ऑनलाइन ट्रांसफर नीति और मूलभूत साक्षरता तथा संख्यात्मकता – निपुण हरियाणा मिशन का भी प्रदर्शन किया गया। शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान मंत्रियों ने पीएम स्कूल कार्यक्रम और राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर प्रदर्शनी का भी दौरा किया।

धर्मेंद्र प्रधान ने अपने संबोधन में कहा कि एनईपी को धरातल पर लाकर उन्नत और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से हरियाणा के बच्चों के लिए उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करने की दिशा में यह ‘ऐतिहासिक दिन’ है। उन्होंने कहा कि कौशल-आधारित, लोक-जीवन-संस्कृति और मातृभाषा पर आधारित 21वीं सदी की आधुनिक शिक्षा के साथ पीएम- स्कूल उत्कृष्टता का प्रतीक होंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पीएम स्कूल के शुभारंभ से हरियाणा में स्कूली शिक्षा की क्षमता बढ़ेगी और इस शुरूआत का लाभ हरियाणा के बच्चों को मिलेगा।

धर्मेंद्र प्रधान ने हरियाणा में स्कूली शिक्षा को जीवंत बनाने के लिए हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शुरू की गई विभिन्न पहलों और सुधारों के लिए राज्य सरकार को बधाई दी। उन्होंने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि नई शिक्षा नीति ने अपने पाठ्यक्रम के हर पहलू में छात्रों के विकास को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

177 Views
What do you think?

Leave a Reply