अयोध्‍या में राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्‍ठा कार्यक्रम में आने के लिए प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया गया

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

नई दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आगामी 22 जनवरी को अयोध्‍या में राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्‍ठा कार्यक्रम में भाग लेने का औपचारिक निमंत्रण मिला है। राम जन्‍मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्‍ट के पदाधिकारियों ने कल नई दिल्‍ली में प्रधानमंत्री आवास पर उनसे मुलाकात कर उन्‍हें कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों से मुलाकात की। इन पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री मोदी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए न्यौता दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा, “मैं बहुत धन्य महसूस कर रहा हूं। यह मेरा सौभाग्य है कि मैं अपने जीवनकाल में इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनूंगा।”

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया “जय सियाराम! का दिन बहुत भावनाओं से भरा हुआ है। अभी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारी मुझसे मेरे निवास स्थान पर मिलने आए। उन्होंने मुझे श्रीराम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर अयोध्या आने के लिए निमंत्रित किया है।

मैं खुद को बहुत धन्य महसूस कर रहा हूं। ये मेरा सौभाग्य है कि अपने जीवनकाल में, मैं इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनूंगा।”

राम जन्‍मभूमि ट्रस्‍ट के महासचिव चंपत राय ने मीडिया को बताया कि अगले वर्ष 22 जनवरी को मंदिर के गर्भगृह में भगवान राम की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी।

Views Today: 2

Total Views: 150

Leave a Reply

error: Content is protected !!