दशहरा की छुट्टियां घोषित, इन स्कूलों में रहेगा 10 दिन का अवकाश, सरकारी स्कूल में 3 दिन की छुट्टियां

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 मध्य प्रदेश के 1 से 12वीं तक के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। दशहरा को लेकर स्कूल में छुट्टियां घोषित कर दी गई है। सरकारी स्कूल में 3 दिन की छुट्टियां घोषित की गई है। 23 अक्टूबर से स्कूल बंद होंगे। वहीं केंद्रीय विद्यालय में भी अवकाश की घोषणा की गई है। 1 से 12वीं तक के छात्रों को इसका लाभ मिलना है।

केंद्रीय विद्यालय में 10 दिन दशहरे की छुट्टी 

केंद्रीय विद्यालय में 10 दिन के दशहरे की छुट्टी शुरू हो गई है।  वहीं 29 अक्टूबर तक स्कूलों को बंद रखा जाएगा। 30 अक्टूबर से एक बार फिर से केंद्रीय विद्यालय में स्कूलों का संचालन शुरू होगा जबकि मध्य प्रदेश के शासकीय स्कूल के 1 से 12वीं तक की कक्षाएं 3 दिन के लिए बंद रहेगी। दशहरे की छुट्टी 23 अक्टूबर से शुरू होकर 25 अक्टूबर तक घोषित की गई है। वहीं सीबीएसई स्कूलों में दुर्गा पूजा की छुट्टी शुरू होकर 26 अक्टूबर तक जारी रहेगी। ऐसे में शनिवार से स्कूलों को बंद रखा जाएगा।

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सत्र के शुरू में ही साल भर के स्कूलों में लगने वाली छुट्टियों का कैलेंडर जारी किया गया था। जिसके तहत नवरात्रि पर 3 दिन के अवकाश की घोषणा की गई है। दीपावली पर मध्य प्रदेश के स्कूलों में 6 दिन की छुट्टियां रहेगी। सरकारी स्कूल में दीपावली पर 6 दिन की छुट्टी घोषित की गई। 10 नवंबर से 15 नवंबर तक स्कूल बंद रहेंगे। वहीं केंद्रीय विद्यालय में दीपावली पर 3 दिन की छुट्टियां रहेगी। निजी सीबीएसई स्कूल 5 दिन की छुट्टियां घोषित करने वाले हैं।

सप्तमी से स्कूलों में नवरात्रि की छुट्टियां घोषित
देश के सभी राज्यों में सप्तमी से स्कूलों में नवरात्रि की छुट्टियां घोषित की जाती है। कुछ स्कूलों में 10 दिन की भी छुट्टियां घोषित की गई है। कई राज्य सरकार द्वारा इसके आदेश भी जारी किए गए हैं। जहां दशहरा के लिए 10 दिन की लंबी छुट्टी का लाभ छात्रों को दिया गया है। वहीं अन्य स्कूलों में अष्टमी, नवमी और महा दशमी पर स्कूलों में अवकाश घोषित किए गए हैं।

 

Views Today: 2

Total Views: 344

Leave a Reply

error: Content is protected !!