Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
मध्य प्रदेश

कांग्रेस विधायक ने ग्वालियर नगर निगम कमिश्नर पर लगाया भाजपा के एजेंट बनकर काम करने का आरोप, चुनाव आयोग में की शिकायत

2 min read
Text Size:

 कांग्रेस विधायक एवं ग्वालियर दक्षिण विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण पाठक ने ग्वालियर नगर निगम कमिश्नर हर्ष सिंह पर भाजपा के एजेंट की तरह काम करने का गंभीर आरोप लगाया है, विधायक पाठक ने मप्र के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन से उनकी शिकायत करते हुए तत्काल हटाने की मांग की है।

मप्र में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच निर्वाचन आयोग में प्रशासनिक अधिकारियों की शिकायतों का सिलसिला भी शुरू हो गया है, मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस, प्रशासनिक अधिकारियों पर भाजपा के इशारे पर भाजपा का एजेंट बनने के आरोप लगा रही है, पार्टी ने नेताओं ने ऐसे कई अधिकारियों की शिकायत निर्वाचन आयोग में करना शुरू कर दिया है ।

ग्वालियर से कांग्रेस विधायक एवं ग्वालियर दक्षिण विधानसभा से प्रत्याशी प्रवीण पाठक ने मप्र के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन से ग्वालियर नगर निगम कमिश्नर हर्ष सिंह की शिकायत की है, पाठक ने एक वीडियो मैसेज जारी करते हुए कहा कि हर्ष सिंह पिछले लम्बे समय से भाजपा के एजेंट बनकर ग्वालियर में काम कर रहे हैं।

प्रवीण पाठक ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से कमिश्नर को ग्वालियर से हटाने की मांग की  
पाठक ने कहा कि निगम कमिश्नर ने ग्वालियर दक्षिण विधानसभा में जहाँ मुख्य व्यापारिक केंद्र हैं और व्यापारियों का एक बड़ा वर्ग काम व्यापार करता है और निवास करता है वहां की सड़कों को अमृत योजना के नाम पर खुदवा दिया है जिससे  सरकार को इसका लाभ मिल सके, इसलिए मेरा निवेदन है कि ऐसे अधिकारी को तत्काल ग्वालियर से हटाया जाये तो एक पार्टी विशेष के लिए काम कर रहा हो।

 

157 Views
What do you think?

Leave a Reply