Skip to content
Thursday, 29 October 2026
भोपाल

संयुक्त टीम ने 10 दिन में 81 करोड़ 98 लाख रुपये से अधिक की कार्रवाई

1 min read
Text Size:

भोपाल- मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 को लेकर प्रदेश में से आदर्श आचरण संहिता के प्रभावशील होते ही स्वतंत्र व निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए जिलों में गठित उड़नदस्ता दल एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा 391 इंटर स्टेट बॉर्डर एवं जिलों के अंदर कार्रवाई की जा रही है। बीच संयुक्त टीम ने 81 करोड़ 98 लाख 5 हजार 826 रुपये से अधिक की कार्रवाई की है।

संयुक्त टीम ने 8 करोड़ 65 लाख 64 हजार 290 रुपये नगद, 17 करोड़ 29 लाख 90 हजार 980 रुपये मूल्य की 940174.738 लीटर अवैध मदिरा जब्त की गई। 20 करोड़ 77 लाख 98 हजार 378 रुपये कीमत की अमूल्य धातु/ ज्वेलरी, 4 करोड़ 36 लाख 65 हजार 378 रुपये कीमत के मादक पदार्थ एवं 30 करोड़ 87 लाख 86 हजार 800 रुपये कीमत की अन्य सामग्रियाँ जब्त की गई है।

प्रदेश में 2 लाख 38 हजार 898 लायसेंसी शस्त्र जमा कराये गये। विधानसभा निर्वाचन 2023 में संयुक्त टीम की कार्यवाही लगातार जारी है।

121 Views
What do you think?

Leave a Reply