Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

सीएम शिवराज का कमलनाथ को जवाब, कहा ‘मैं विकास का नारियल लेकर चलता हूं, कांग्रेसी ताला लेकर चलते हैं’

2 min read
Text Size:

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ के उस कटाक्ष का जवाब दिया है जिसमें वो कहते हैं कि मुख्यमंत्री अपनी जेब में नारियल लेकर चलते हैं। इसे लेकर सीएम ने कहा कि ‘मैं विकास का नारियल लेकर चलता हूं, तो वहीं कांग्रेसी ताला लेकर चलते हैं और सरकार में आने पर भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं पर ताला डाल देते हैं।’

कमलनाथ का कटाक्ष

बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पूरी ताकत से मैदान में है। अपनी अपनी उपलब्धियां, योजनाएं, घोषणाएं, वादे लेकर दोनों पार्टी के नेता जनता के बीच हैं। इसी के साथ एक दूसरे पर हमले करने का सिलसिला भी जारी है। पिछले कुछ समय से कमलनाथ लगातार मुख्यमंत्री को घेरते हुए कहते आए हैं कि वो सिर्फ ‘घोषणावीर’ हैं और अपनी जेब में नारियल लेकर चलते हैं। कमलनाथ का कहना है कि पिछले 18 साल में सीएम द्वारा की गईं 22 हजार घोषणाएं अधूरी पड़ी है और अब एक बार फिर चुनाव आने के बाद वो मशीनी गति से नई घोषणाएं कर रहे हैं।

शिवराज ने दिया उत्तर

इन आरोपों का जवाब देते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ‘हां..मैं नारियल लेकर चलता हूं’। उन्होने कहा कि सिंचाई योजनाएं स्वीकृत करने पर, सड़कों के शिलान्यास पर, सीएम राइज स्कूल खुलने पर, मेडिकल कॉलेज खुलने पर, नए अस्पताल बनाने पर वो नारियल फोड़ते हैं। ‘विकास की गंगा बहाता हूं इसलिए नारियल लेकर चलता हूं और फोड़ता हूं’ ये कहने के साथ उन्होने जोड़ा कि मैं जनकल्याण की योजनाएं बनाता हूं इसलिए नारियल फोड़ता हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं नारियल लेकर चलता हूं तो कमलनाथ ताला लेकर चलते हैं। उनकी सरकार आती है तो वो भाजपा सरकार द्वारा बनाई गई योजनाओं को बंद करके ताला डाल देते हैं। सवा साल की कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उन्होने जाने कितनी जनकल्याणकारी योजनाओं पर ताला डाल दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वो विकास और जनकल्याण करते हैं इसलिए नारियल लेकर चलते हैं।

118 Views
What do you think?

Leave a Reply