Skip to content
Friday, 30 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी होने के बाद कमलनाथ ने बीजेपी पर साधा निशाना

2 min read
Text Size:

कांग्रेस ने अपनी दूसरी सूची जारी की जिसमें 88 प्रत्याशियों के नाम शामिल है। इसी के साथ कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी सिर्फ विधायक बनने के लिए खड़े नहीं हो रहे हैं, बल्कि मध्य प्रदेश का भविष्य संवारने के लिए चुनाव के मैदान में उतरे हैं। उन्होने सभी प्रत्याशियों से आह्वान किया कि ‘आइये आज से हम सब प्राणपण से अपने कर्तव्य में जुट जाएं और मध्य प्रदेश से 18 साल के कुशासन का अंत करने के लिए कमर कस लें। मध्य प्रदेश में प्रचंड बहुमत से कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाएं।’ 

कमलनाथ ने बीजेपी पर साधा निशाना

दूसरी सूची जारी होने के बाद कमलनाथ ने जीत का भरोसा जताते हुए कहा है कि मध्य प्रदेश में भाजपा विधानसभा चुनाव की नहीं, अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। वे लगातार बीजेपी पर हमलावल है और कहते आए हैं कि शिवराज सरकार ने मध्य प्रदेश को कुशासन के अंधकार में ढकेल दिया है। बीजेपी पर किसान विरोधी, आदिवासी अत्याचार, महिला उत्पीड़न, बेरोजगारी, मंहगाई, भ्रष्टाचार, घोटालों और कमीशनखोरी का आरोप लगाते हुए कमलनाथ ने कहा है कि जनता अब उसकी असलियत अच्छे से जान गई है और इन चुनावों में वो उसे जवाब देगी। 

बीजेपी लड़ रही है अस्तित्व की लड़ाई

कमलनाथ ने कहा है कि बीजेपी अब अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है और उसके समर्थक भी एक अलग तरह के मनोवैज्ञानिक दबाव में हैं। वो पहले भी कह चुके हैं कि अब बीजेपी समर्थकों में पार्टी को लेकर अविश्वास पनप चुका है और प्रदेश में व्याप्त समस्याओं से वो भी त्रस्त हो चुके हैं। वहीं पार्टी के पास इन चुनावों में लड़वाने के लिए उम्मीदवार नहीं हैं इसलिए वो केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों को मैदान में उतार रही है। पीसीसी चीफ ने कहा कि एक तरफ तो बीजेपी युवाओं को प्रतिनिधित्व देने की बात करती है और जब टिकट देने की बात आती है तो पीछे हट जाती है। उन्होने कहा कि इस बार बीजेपी विधानसभा चुनाव नहीं, बल्कि अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है क्योंकि वो अच्छी तरह जानती है कि अब जनता उसकी असलियत समझ चुकी है और इस बार कोई उसके झांसे में आने वाला नहीं है।

119 Views
What do you think?

Leave a Reply